टीवी मसाला

Jhanak के ऑफर ठुकराने में नहीं लगाए इस TV हसीना ने मिनट, कारण जान लगेगा झटका

Shiny Doshi Rejects Jhanak: स्टार प्लस के सीरियल 'झनक' में हिबा नवाब को रिप्लेस करने के लिए मेकर्स ने टीवी दुनिया की मशहूर हसीना को ऑफर किया गया था। हालांकि उस हसीना ने एक झटके में शो के ऑफर ठुकरा दिया और जनता को कारण भी बताया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।

Image

Shiney Doshi Rejects Jhanak

Shiny Doshi Rejects Jhanak: हिबा नवाब और कृशाल आहूजा स्टारर सीरियल 'झनक' इन दिनों अपने ट्विस्ट और टर्न्स की वजह से सुर्खियों में बना हुआ है। कहानी में जल्द ही लीप आने वाला है जिसका सबसे बड़ा कारण है गिरती टीआरपी। तमाम कोशिशों के बाद भी मेकर्स को अच्छी रेटिंग दर्शकों द्वारा नहीं मिल रही है। इसी को देखते हुए मेकर्स ने फैसला किया कि हिबा नवाब को शो से रिप्लेस कर दिया जाए। हिबा के बदले इस टीवी हसीना को झनक का रोल ऑफर हुआ लेकिन बिना देरी किए एक्ट्रेस ने ठुकरा दिया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए कारण।

एंटेरटेन्मेंट गलियारे से उड़ती-उड़ती खबर सामने आई सीरियल 'झनक' (Jhanak) में लीप आने वाला है। ऐसे में मेकर्स ने हिबा नवाब (Hiba Nawab) को रिप्लेस करने के लिए टीवी एक्ट्रेस शाइनी दोशी (Shiny Doshi) को अप्रोच किया। मेकर्स चाहते हैं कि नई कहानी के साथ-साथ नए कलाकार भी परदे पर नजर आए। हालांकि शाइनी दोशी ने शो को ठुकरा दिया। कारण देते हुए शाइनी ने बताया 'मैं ऐसे शो का हिस्सा नहीं बनना चाहूँगी जो पहले से ही लीप की ओर बढ़ रहा है। इसके बजाए मैं और नए और फ्रेश मौकों का इंतजार करना चाहूँगी।' शाइनी ने साफ कर दिया है कि वो सीरियल 'झनक' का ऑफर ठुकरा चुकी हैं।

शाइनी दोशी आखरी बार सीरियल पंड्या स्टोर में नजर आई थी। फैंस काफी समय से चाहते हैं कि शाइनी वापिस छोटे परदे पर वापसी करे लेकिन झनक का ऑफर ठुकराने के बाद उन्हे और इंतजार करना पड़ेगा। वहीं दूसरी तरफ झनक में 4 साल का लीप आएगा। कहानी क्या होगी और क्या लीड किरदार रिप्लेस होंगे और उनकी जगह कौन आएगा इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article