टीवी मसाला

'Jhanak' सीरियल छोड़ रही हैं Hiba Nawab, 20 साल का लीप आने के बाद लिया बड़ा फैसला

Hiba Nawab Exit From Jhanak: 'झनक' सीरियल टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय शोज में एक रहा है। इस शो की कहानी में नया ट्विस्ट लाने के लिए मेकर्स ने अब 20 साल का लीप लाने का फैसला किया है। ऐसे में अब शो की लीड एक्ट्रेस हिबा नवाब ने 'झनक' छोड़ने पर पुष्टि कर दी है।

Image

Hiba Nawab Exit From Jhanak

Hiba Nawab Exit From Jhanak: टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस हिबा नवाब को लोकप्रिय सीरियल 'झनक' (Jhanak) में अहम भूमिका निभाते हुए देखा गया है। इस शो में अपनी दमदार एक्टिंग से हिबा नवाब लोगों के बीच अलग पहचान बनाने में कामयाब रही है। इस सीरियल में हिबा नवाब के साथ कृशाल आहूजा भी लीड रोल में नजर आए हैं। 'झनक' को लेकर अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक मेकर्स ने शो की कहानी में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है। इस शो में मेकर्स के लंबा लीप लाने वाले हैं।

इंडिया फोरम की रिपोर्ट्स में बताया गया है कि 'झनक' की कहानी में 20 साल की लीप आने वाला है। लीप आने के बाद कई चीजों में बदलाव किए जाएंगे। ताजा अपडेट के मुताबिक 'झनक' में लीप आने के बाद अब हिबा नवाब (Hiba Nawab) ने भी शो से बाहर होने का फैसला किया है।

'झनक' का लीप नजदीक आ रहा है। ऐसे में अब इस शो के लीड एक्टर्स हिबा नवाब, कृशाल आहूजा और चांदनी शर्मा सहित कई कलाकार 'झनक' से बाहर होने वाले हैं। 20 साल का लीप आने के बाद इन कलाकारों की टोली कहानी से हिसाब से फिट सभी बैठ रही है। यह वजह है कि निर्माताओं ने अब इन एक्टर्स को बाहर होने के लिए कह दिया है। लीप के बाद प्लॉट में किरदारों की उम्र काफी बढ़ जाएगी।

इस सीरियल में झनक रैना की भूमिका निभाने वाली हिबा नवाब ने पोर्टल से 'झनक' छोड़ने की पुष्टि कर दी है। एक्ट्रेस ने कहा, 'झनक में लीप आने वाला है। लीप आने के बाद मैं इस शो का हिस्सा नहीं हूं।' हिबा नवाब के इस बयान ने फैन्स को निराश कर दिया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article