Arjit Taneja To Play Lead Role In Jhanak With This Actress: टीवी के चर्चित सीरियल 'झनक' ने लोगों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। हिबा नवाब और कृषाल आहूजा की जोड़ी ने 'झनक' में लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। लेकिन बीते कुछ वक्त से 'झनक' की टीआरपी गिरती जा रही है। लगातार लीप के बाद भी 'झनक' की टीआरपी में कोई खास बदलाव नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में अब मेकर्स 'झनक' (Jhanak) में 20 साल का लीप लेकर आएंगे, जिसके बाद शो की कहानी पूरी तरह से बदल दी जाएगी। यहां तक कि 'झनक' की पुरानी कास्ट शो को अलविदा कह देंगी और इसमें नए सितारों की एंट्री होगी। यूं तो 'झनक' के लिए कई टीवी स्टार्स को अप्रोच किया जा चुका है। लेकिन अब सीरियल के लिए एक और हैंडसम हंक का नाम सामने आया है।
'झनक' (Jhanak) के लिए अभी तक एक्टर जैन इमाम, जोहैब सिद्दीकी, सहबान अजीम और रोहित चंदेल जैसे स्टार्स को अप्रोच किया गया है। खुद जैन इमाम ने भी इस बात की पुष्टि की थी कि उन्हें 'झनक' के लिए मेकर्स ने न्योता दिया है। वहीं अब बताया जा रहा है कि मेकर्स ने 'झनक' के लिए एक्टर अर्जित तनेजा (Arjit Taneja) को अप्रोच किया है और वह शो में लीड एक्टर का किरदार अदा कर सकते हैं। अर्जित तनेजा से जुड़े सूत्रों ने इस सिलसिले में कहा, "अर्जित तनेजा से जुड़े सूत्रों ने आईडब्ल्यूएम बज्ज को दी जानकारी में कहा, "इस वक्त अर्जित तनेजा के साथ मामले पर बातचीत जारी है। हालांकि किसी चीज की पुष्टि नहीं की जा सकती है, लेकिन अर्जित के साथ मेकर्स की चर्चा जारी है।"
बता दें कि अर्जित तनेजा (Arjit Taneja) के साथ-साथ टीवी एक्ट्रेस शगुन सिंह को भी मेकर्स ने अप्रोच किया है। हालांकि इस मामले पर अभी तक अर्जित तनेजा या फिर शगुन सिंह की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया है।
