टीवी मसाला

दूसरी शादी के बाद बदली Jennifer Winget की जिंदगी, 41 साल की उम्र में बनेंगी मां? फैंस को बताया सच

Jennifer Winget On Second Marriage And Motherhood: जेनिफर विंगेट दूसरी शादी के बाद जिंदगी में आगे बढ़ गई हैं। अब एक्ट्रेस ने दूसरी शादी के बाद बदली जिंदगी और बेबी प्लानिंग पर बात की है।

Image

Jennifer Winget (photo credit- instagram)

Jennifer Winget On Second Marriage And Motherhood: टीवी की खूबसूरत एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) ने इसी साल अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की। पर्सनल लाइफ को सीक्रेट रखने वाली जेनिफर विंगेट ने सिंगापुर के बिजनेसमैन विलियम इश्माएल (william ishmael) से दूसरी शादी की। जेनिफर ने शादी की तस्वीरों से फैंस को हैरान कर दिया था। एक्ट्रेस ने विलियम संग अपना रिश्ता और शादी को एकदम सीक्रेट रखा था और शादी के बाद जेनिफर ने एक्टिंग में वापसी कर ली है। हाल ही में जेनिफर विंगेट की सीरीज 'शक: ट्रस्ट नो वन' का ट्रेलर लॉन्च हुआ। इस मौके पर एक्ट्रेस ने शादी और बेबी प्लानिंग पर बात की। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें- 2 महीने बाद जेल से निकलेंगे Rohit Chandel, एक्टर की जमानत पर को-स्टार Madirakshi Mundle ने दिया रिएक्शन (EXCLU.)

    शादी के बाद बदली जेनिफर विंगेट की जिंदगी?

    जेनिफर विंगेट ने अपनी सीरीज के ट्रेलर लॉन्च के दौरान मीडिया से बातचीत की। इस मौके पर एक्ट्रेस ने शादी के बाद बदली जिंदगी और मां बनने पर अपनी राय रखी। एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि शादी का उनके करियर पर खास असर नहीं पड़ा है। जेनिफर ने कहा कि शादी के बाद ज्यादा कुछ भी नहीं बदला है। मैंने सिर्फ शादी की है, बाकी सब पहले जैसा ही है। मुझे लाइफ में बैलेंस के साथ चलना पसंद है। जिन लोगों के साथ मैं काम करूं, पहले ही तय करती हूं कि उनके साथ मेरा तालमेल अच्छा हो। फिर वो लोग चाहे टेलीविजन के हो, डिजिटल या किसी और जगह के। मेरे लिए काम की जगह का माहौल अच्छा होना बहुत जरूरी है।' (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: Mary Kom ने माता-पिता को बताया 'पैसों का लालची', नेशनल टीवी पर लगाए संगीन आरोप

      41 साल की उम्र में मां बनेंगी जेनिफर विंगेट?

      जेनिफर विंगेट दूसरी शादी के बाद अपने मदरहुड की वजह से भी चर्चा में हैं। फैंस चाहते हैं कि जेनिफर को अब बेबी प्लान कर लेना चाहिए। इस पर एक्ट्रेस ने खुलकर जवाब दिया। जेनिफर ने कहा कि इस चीज को लेकर कोई डिस्कशन नहीं हुआ है। शादी के बाद उनकी प्रायोरिटी में काफीा बदलाव आ गया है। अब उन्हें देखना पड़ता है कि वो किस महीने किस देश में रहने वाली हैं। उन्हें अक्सर काम और शादीशुदा जिंदगी में बैवेंस बनाए रखने के लिए अलग-अलग देशों में ट्रैवल करना पड़ता है। उनके पति इंडिया में नहीं रहते हैं।

      कब आएगी जेनिफर विंगेट की सीरीज

      बता दें कि जेनिफर विंगेट की वेब सीरीज 'शक: ट्रस्ट नो वन' नेटफ्लिक्स पर 24 सितंबर को आएगी। इस सीरीज में जेनिफर के साथ परिणीति चोपड़ा, ताहिर राज भसीन, सोनी राजदान, अनूप सोनी, हरलीन सेठी, ध्रुव चौधरी और सुमीत व्यास भी नजर आएंगे।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article