टीवी मसाला

'सस्ता सैयारा..', स्टार प्लस के नए शो Sairaab का प्रोमो को देख फूटा लोगों का गुस्सा, AI कंटेंट ने मचाया बवाल

New Sairaab Trolled: स्टार प्लस ने अपने नए शो सैराब का ऐलान कर दिया है। शो का प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है। शो ट्रोलिंग के निशाने पर भी आ गया। इस प्रोमो को देख लोग भड़क गए हैं।

Image

sairab (instagram)

New Sairaab Trolled: स्टार प्लस पर नए शो सैराब (Sairaab) का एक धमाकेदार प्रोमो के साथ ऐलान किया गया। दावा किया जा रहा है कि इस शो में जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) लीड रोल में नजर आएंगी और उनके साथ हर्षद चोपड़ा नजर आ सकते हैं। इस प्रोमो में लीड एक्टर और एक्ट्रेस को दिखाया गया है, लेकिन उनका चेहरा नहीं दिखाया गया। प्रोमो से साफ है कि सीरियल लव स्टोरी पर आधारित होगा, लेकिन प्रोमो देख लोग काफी ज्यादा भड़क गए हैं। दावा किया जा रहा है कि मेकर्स ने इस शो को फिल्म सैयारा को कॉपी करके बनाया है, जिस वजह से लोगों का गुस्सा फूट रहा है। (ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: कावेरी की एक चाल से टूटेगी अभिरा-अरमान के बीच की दीवार, विद्या करेगी बवाल)

नया शो आते ही हुआ ट्रोल

कुछ समय पहले ही स्टार प्लस की तरफ से नए शो सैराब का ऐलान किया गया। इस मौके पर स्टार प्लस के यूट्यूब चैनल पर एक प्रोमो शेयर किया गया, जो पूरी तरह एआई कंटेंट था। इस प्रोमो पर एआई कंटेंट होने की बात लिखी हुई है। प्रोमो में एक सुपरस्टार दिखाया गया है, जो स्टेज पर परफॉर्म कर रहा है और उसके हाथ में एक गिटार भी है। उसका लुक एकदम फंकी है। उसने ऊपर इनर और डेनिम कैरी की है। दूसरी तरफ एक लड़की को दिखाया गया है, जो पीले रंग की साड़ी में है और हीरो हीरोइन को रोक भी रहा है। इस प्रोमो की तुलना लोगों ने सैयारा फिल्म से की है। (ये भी पढ़ें: Top 10 TV Gossip: गौरव खन्ना-फरहाना भट्ट बने दोस्त, एल्विश यादव ने कुशल तनवर को स्प्लिट्सविला 16 जीतने की दी बधाई)

लोगों ने लगाया सैयारा की कहानी चोरी करने का आरोप

लोगों का दावा है कि मेकर्स फिल्म सैयारा को इस शो में कॉपी करने वाले हैं। मोहित सूरी की फिल्म सैयारा में भी कुछ इसी तरह की कहानी को दिखाया गया था और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल करती नजर आई थी। ऐसे में लोगों का कहना है कि इस फिल्म की कहानी को सीरियल में कॉपी करके बिगाड़ा ना जाए। इसके अलावा, शो के प्रोमो में सिर्फ एआई कंटेंट दिखाने की वजह से भी फैंस काफी ज्यादा मेकर्स से नाराज है।

क्या जेनिफर विंगेट और हर्षद चोपड़ा की जोड़ी आएगी नजर

सीरियल सैराब की ट्रोलिंग पर फिलहाल मेकर्स शांत है और शो से जुड़ी कोई जानकारी शेयर नहीं की है। अब तक कास्टिंग का भी खुलासा नहीं हुआ है। सिर्फ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि शो में जेनिफर विंगेट होगी। फैंस भी चाहते हैं कि इस शो के जरिए जेनिफर टीवी पर वापसी करें।

Kavita
कविताauthor

कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

और पढ़ें
End of Article