Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक के बाद एक तमाशे हो रहे हैं। अभिरा और अरमान किसी तरह पास आने की कोशिश करते हैं, लेकिन घर के बवाल की वजह से दोनों के बीच ड्रामा हो जाता है और अब कावेरी पोद्दार ने दोनों के बीच की मुश्किलों को खत्म करने का जिम्मा उठाया है। अपकमिंग एपिसोड में कावेरी पोद्दार एक चाल चलेगी, जिसमें मायरा और मुक्ति दोनों अपनी दादी सा का साथ देगी। इस चाल में विद्या बुरी तरह फंस जाएगी और फिर से वह विलेन बन जाएगी। आइए आपको बताते हैं कि अपकमिंग एपिसोड में क्या क्या होगा।
सीरियल में तान्या कृष से तंग आ गई है और वह कृष को छोड़ने का फैसला लेती है, लेकिन अब कृष तान्या को तलाक देने से मना कर देगा। वह साफ कहेगा कि इस जन्म में तो वह कभी तान्या को जाने नहीं देगा।
इसके बाद अभिरा और अरमान दोनों ही तान्या-कृष और आर्यन के ड्रामे में कदम रखने से मना कर देते हैं और तभी अभिरा को मायरा-मुक्ति की लड़ाई की आवाज आती है। मायरा मुक्ति को सौतेली बेटी कह देती है। दोनों इस वजह से लड़ते हैं कि अभिरा-अरमान एक होंगे या नहीं।
शो में दिखाया जाएगा कि अभिरा मायरा को दवा दिलाने जाती है, लेकिन मायरा घर में ऐसे बर्ताव करती है कि वह अभिरा और मुक्ति के साथ घर छोड़कर जा रही है। विद्या को जैसे ही इस बात की भनक लगती है तो वह घर में हंगामा मचा देती है। अरमान भी मायरा से पूछता है तो मायरा ड्रामा करते हुए झूठ बोल देती है।
मायरा की बातें सुनकर विद्या भड़क जाती है और एक बार फिर अभिरा के खिलाफ जहर उगलने लगती है। वह अरमान को बोलती है कि अभिरा उससे बदला लेने आई है और वह उसकी बेटी मायरा को उससे छीनकर लेकर चली जाएगी। ये सब बातें अभिरा बाहर खड़ी होकर सुन रही होती है।
इस मौके पर अभिरा घर में जाकर सब क्लियर करना चाहती है लेकिन दादी सा ऐसा नहीं देती। इस मौके पर दादी सा बताती है कि उसके कहने पर ही मायरा झूठ बोल रही है और मायरा-मुक्ति ने भी लड़ाई जानबूझकर की थी।
शो में आगे दिखाएगी कि विद्या की बातें सुनकर अरमान भड़क जाता है और विद्या को शांत होने के लिए कह देता है। इस मौके पर वह साफ बोलता है कि अभिरा का सच वह अभिरा से जान लेगा क्योंकि वह अभिरा से प्यार करता है। इस बार अरमान किसी का बातों में न आने का फैसला लेता है।
अरमान की बातें सुनकर अभिरा की आंखों से खुशी के आंसू झलक पड़ते हैं। तब दादी सा बोलती है कि आज उसकी प्यार की जीत हुई है। माधव यानी अभिरा का ससूर भी वही होता है और अभिरा को अब अरमान के पास जाने के लिए कहता है।