सीरियल गंगा माई की बेटियां में एक्ट्रेस नम्रता प्रधान की एंट्री होने वाली है। नम्रता इस सीरियल में सृष्टि जैन को रिप्लेस करने वाली हैं। बता दें कि सीरियल में सृष्टि जैन सहाना का रोल निभा रही थीं।
Top 10 TV Gossip: टीवी जगत में रोजाना कुछ न कुछ होता रहता है और आज यानी सोमवार के दिन भी टीवी इंडस्ट्री से ढेर सारी खबरें सामने आई हैं। कुछ स्टार्स ने अपने फोटो शेयर कर फैंस को खुश किया है तो कुछ स्टार्स की निजी लाइफ चर्चा का विषय बन गई है। आशीष शर्मा ने अपने एक्टिंग से ब्रेक का खुलासा किया है और निया शर्मा ने निहारिका तिवारी को टारगेट किया है। इसी तरह टीवी जगत में और भी बहुत कुछ हुआ है। आइए आपको टॉप 10 खबरों के जरिए दिन भर का हाल बताते हैं।
अंकिता लोखंडे ने दुबई वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह अपने पति विक्की जैन के साथ बटरफ्लाई गार्डन में मस्ती करती दिख रही हैं। अंकिता और विक्की की फोटोज फैंस को पसंद आ रही हैं।
टीवी सीरियल अनुपमा में मनीष नागदेव तोषू का रोल निभा रहे हैं। एक्टर मनीष नागदेव ने कहा कि वह शो में अपने काम को काफी एन्जॉय करते हैं और इस शो की वजह से उनकी पॉपुलैरिटी काफी बड़ी है।
शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा के बीच अच्छी दोस्ती हैं। शिवांगी ने हर्षद के जन्मदिन पर खास तस्वीरें शेयर कर एक्टर को जन्मदिन की बधाई दी थी। बता दें कि दोनों सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं 4 में नजर आए थे।
सीरियल गंगा माई की बेटियां में एक्ट्रेस नम्रता प्रधान की एंट्री होने वाली है। नम्रता इस सीरियल में सृष्टि जैन को रिप्लेस करने वाली हैं। बता दें कि सीरियल में सृष्टि जैन सहाना का रोल निभा रही थीं।
खतरों के खिलाड़ी 15 के सेट पर गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट दोस्त बन गए हैं। दोनों की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें दोनों मिलकर ब्रेकफास्ट कर रहे हैं। इस तस्वीर को देख फैंस हैरान हैं।
आशीष शर्मा ने टीवी इंडस्ट्री से ब्रेक लिया था। आशीष ने बताया कि उन्होंने टीवी से लगभग 2 साल का ब्रेक लिया था। ये तब हुआ जब उनके पिता काफी ज्यादा बीमार थे।
स्प्लिट्सविला 16 विनर कुशल तनवर को एल्विश यादव का पूरा सपोर्ट मिल रहा था और अब एल्विश ने कुशल को जीत की बधाई दी है। उन दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एल्विश कुशल से वीडियो कॉल पर बात कर रहे हैं।
मौनी रॉय और सूरज नांबियार का तलाक हो गया है। अब सूरज ने तलाक पर चुप्पी तोड़ी है और कहा है कि मौनी ने तलाक के बाद एक रुपये भी एलिमनी के रूप में नहीं लिए हैं। सूरज ने ये भी बताया कि तलाक में कोई तीसरा नहीं है।
शुभांगी अत्रे ने हाल ही में अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में काम मांगने पर बात की है। इंडस्ट्री में काम मांगने पर अपनी राय देते हुए शुभांगी ने कहा कि किसी को फोन करके काम मांगना भी जॉब का एक हिस्सा है।