टीवी मसाला

Jannat Zubair और Ayan Zubair पर आई मुसीबत, पनवेल में हुआ भाई-बहन पर हमला?

Jannat Zubair And Ayan Zubair Allegedly Attacked In Panvel: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस और कंटेंट क्रिएटर जन्नत जुबैर व उनके भाई आयान जुबैर को लेकर बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि दोनों पर पनवेल में हमला हुआ है, जिसमें उन्हें चोटें भी आई हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है।

Image

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

Jannat Zubair And Ayan Zubair Allegedly Attacked In Panvel: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस जन्नत जुबैर ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। जन्नत जुबैर इन दिनों 'लाफ्टर शेफ्स 3' में नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी पॉपुलैरिटी कमाल की है। लेकिन हाल ही में जन्नत जुबैर और उनके भाई आयान जुबैर को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि जन्नत जुबैर और आयान जुबैर पर हमला हुआ है। ये हमला पनवेल में हुआ है। खबरों की मानें तो हमले के कारण जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) और आयान जुबैर को चोटें भी आई हैं। जन्नत जुबैर से जुड़ी इस खबर ने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया है।

खबरों की मानें तो जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) और आयान जुबैर चंद दिनों पहले ही पनवेल गए थे। जहां उनपर ये हमला हुआ है। इससे जुड़ी खबर बीती 14 मार्च से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें बताया गया है कि दोनों को हमले के कारण चोटें आई हैं। इस खबर ने जन्नत जुबैर के फैंस की चिंता बढ़ा दी है। लेकिन अभी तक मामले पर जन्नत जुबैर, उनके परिवार या पनवेल पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। साथ ही टाइम्स नाउ नवभारत भी इस खबर की पुष्टि नहीं करता है।

टीवी और बॉलीवुड में हाथ आजमा चुकी हैं जन्नत जुबैर

जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कई सीरियल्स में काम किया है। उन्होंने 'फुलवा' शो से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। लेकिन इसके बाद वह कई हिट टीवी शोज में नजर आईं। जन्नत जुबैर ने टीवी के साथ-साथ कई बॉलीवुड मूवीज में भी हाथ आजमाया है, जिसमें रानी मुखर्जी की हिचकी से लेकर श्रद्धा कपूर की 'लव का दी एंड' तक शामिल है।

टीवी स्टार हैं आयान जुबैर

जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) की तरह भाई आयान जुबैर ने भी टीवी शोज में हाथ आजमाए हैं। उन्होंने सीरियल 'जोधा अकबर' में शहजादे सलीम का किरदार निभाया था, जिसे खूब पसंद किया गया था। वहीं अब वह सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़े रहते हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article