टीवी मसाला

जन्म कुंडली देख TV स्टार्स को मिल रहा है काम! फलक नाज ने खोली प्रोडक्शन हाउस की पोल, जमकर उड़ाई धज्जियां

Falaq Naaz Reveals A Production House Try To Caste Her On The Base Of Kundali: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस फलक नाज ने हाल ही में एक वीडियो शेयर कर प्रोडक्शन हाउस की पोल खोली है। फलक नाज ने बताया कि कैसे प्रोडक्शन हाउस ने उन्हें कास्ट करने से पहले कुंडली मांगी थी।

Image

फोटो क्रेडिट- फलक नाज इंस्टाग्राम

Falaq Naazz Reveals A Production House Try To Caste Her On The Base Of Kundali: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस फलक नाज ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। फलक नाज को उनके बेबाकपन के लिए खूब जाना जाता है। एक्ट्रेस को कई मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय साझा करते हुए देखा जाता है। वह अक्सर सोशल मीडिया के जरिए अपने विचार साझा करती दिखाई देती हैं। लेकिन हाल ही में फलक नाज (Falaq Naazz) ने वीडियो शेयर कर एक प्रोडक्शन हाउस की पोल खोलने की कोशिश की है। फलक नाज ने बताया कि एक प्रोडक्शन हाउस ने उन्हें कास्ट करने से पहले जन्म कुंडली मांगी थी। फलक नाज के इस वीडियो ने टीवी के बाकी सितारों को हैरान कर दिया है।

फलक नाज (Falaq Naazz) का ये वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया। उन्होंने कहा, "ये वीडियो उन लोगों के लिए जो एक्टिंग में हाथ आजमाना चाहते हैं, क्योंकि एक चमत्कारी चीज शुरू हुई है। पहले लोगों को इंडस्ट्री में उनकी एक्टिंग देखकर काम दिया जाता था। फिर एक दौर आया, जिसमें उन्हें उनके फॉलोअर्स देखकर काम दिया जाने लगा। अब एक नया दौर शुरू हुआ है। वो ये कि आपकी जन्म कुंडली देखकर आपको काम दिया जाएगा। आपकी जन्म कुंडली के हिसाब से आपका शो कैसा जाएगा। कल एक प्रोडक्शन हाउस का मेरे पास फोन आया, मैं नाम नहीं लूंगी, न ज्यादा नया है और न ही ज्यादा पुराना है। कास्टिंग वाले और क्रिएटिव भी मेरे जानने वाले हैं। उन्होंने मुझे फोन करके बताया कि ऐसे-ऐसे चैनल के लिए शो आ रहा है, ये कैरेक्टर है और ये काम है।"

फलक नाज (Falaq Naazz) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने अपने वीडियो में आगे कहा, "अक्सर ऐसा होता है कि मॉक टेस्क या लुक टेस्ट के लिए चले जाते हैं। लेकिन मुझसे मेरा जन्म दिन और जन्म का स्थान मांगा। लेकिन मैं सोचने लगी कि क्या है ये? एक बहुत हिट प्रोड्यूसर हैं, मैं उनका नाम भी नहीं लूंगी, उनके यहां ऐसा होता है। सबकी अपनी अपनी च्वॉइस होता है तो उनके यहां ऐसा होता है कि वो जन्म कुंडली पंडित को दिखाकर आपको काम देती हैं। मैंने उनके साथ जिंदगी में कभी काम नहीं किया। इसी वजह से नहीं किया, क्योंकि मुझे इन चीजों में पड़ना ही नहीं है। आज तक मुझे मेरी एक्टिंग स्किल्स और क्राफ्ट से काम मिला है। तो मैंने कहा कि यार मुझे इन सबसे दूर रखो। मैं वैसे ही बहुत भारी कुंडली वाली औरत हूं।"

फलक नाज (Falaq Naazz) ने अपने वीडियो में बताया कि शख्स ने कहा कि आजकल ऐसे ही काम हो रहा है। एक्ट्रेस ने कहा कि मैंने पहले तो दे दिया सबकुछ, लेकिन कल से मुझे गुस्सा आ रहा है। ये नौबत आ गई है कि अब हमारी कुंडली देखकर हमें काम दिया जा रहा है। इसी वजह से कई बड़े और अच्छे एक्टर बैठे हैं, क्योंकि उन्हें ये मंजूर नहीं है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article