Faisal Shaikh Dating: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर फैजल शेख अपनी डेटिंग लाइफ की वजह से काफी सुर्खियों में रहते हैं। ऐसा सुनने को मिला था कि फैजल और टीवी एक्ट्रेस जन्नत ज़ुबैर काफी सालों से एक दूजे को डेट कर रहे थे। अब दोनों ने अपने इस रोमांस पर फुल स्टॉप लगाते हुए रास्ते अलग कर लिए हैं। फैजल शेख से जुदा इंटरनेट पर वीडियो सामने आया जिसके चलते एक बाद फिर वो अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में बन गए। हाल ही में फैजल का नाम 'बिग बॉस 13' की कंटेस्टेंट रह चुकी हसीना संग जुड़ रहा है।
पैपराजी ने फैजल शेख (Faisal Shaikh) को बीते दिन एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया जहां उनके साथ शेफाली बग्गा (Shefali Bagga) नजर आईं। शेफाली बग्गा रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' की कंटेस्टेंट रह चुकीं हैं। पेशे से शेफाली एक न्यू एंकर भी है। शेफाली और फैजु को एक साथ देख सभी चौंक गए। इंटरनेट पर फैंस फैजल का नाम अब शेफाली संग जोड़ रहे हैं। लोगों का मानना है कि जन्नत ज़ुबैर (Jannat Zubair) संग ब्रेकअप के बाद फैजु का दिल शेफाली पर आ लटका है। डेटिंग की खबरों को हवा तब मिली जब एक कैमरामैन ने शेफाली से पूछा कि उनको गुलाब का गुलदस्ता किसने दिया है।
वीडियो में आगे देखने को मिला कि पेप्स के सवाल से शेफाली शर्मा ने लगी और फैजल के हाथ का बाजू पकड़ वहाँ से चलती बनी। बता दें फैजल और शेफाली के बीच 6 साल उम्र का फासला है। शेफाली के आउटफिट से तो यही लग रहा था कि वो फैजल संग डेट पर आईं है। हालांकि फैजल को इतना जल्दी जन्नत को भुलाता देख फैंस को पसंद नहीं आया।
