टीवी मसाला

Ishita Dutta Baby Shower: पत्नी इशिता संग रोमांटिक हुए वत्सल सेठ, बेबी बंप को किया Kiss

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 14, 2023, 05:39 PM IST

Ishita Dutta Baby Shower: इशिता दत्ता और वत्सल सेठ (Vatsal Sheth) का रोमांटिक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में वत्सल सेठ अपनी पत्नी के बेबी बंप को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। इशिता की गोदभराई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

ishita dutta and vatsal sheth (credit pic: instagram)

Ishita Dutta Baby Shower: इशिता दत्ता और वत्सल सेठ जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं। कपल अपने पहले बच्चें को लेकर काफी एक्साइटेड है। इशिता की गोद भराई की रस्म हुई। इस सेरेमनी में कपल के करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य पहुंचे थे। इशिता एक्ट्रेस तनुषी दत्ता की बहन हैं। इशिता और वत्सल ने साथ में पैपराजी को कई रोमांटिक पोज दिए। इशिता के चेहरे पर प्रेग्रेंसी का ग्लो साफ दिखाई दे रहा था। बेबी शॉवर के लिए इशिता ने ट्रेडिशनल आउटफिट चुना था।

एक्ट्रेस पिंक कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने लुक को गोल्डन जैवलरी के साथ कंप्लीट किया है। वत्सल भी ऑफ वाइट कुर्ते पजामे में नजर आए। बेबी शॉवर के बाद कपल ने साथ में कई रोमांटिक पोज दिए। कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वत्सल इशिता के बेबी बंप को किस करते हुए नजर आए। वत्सल और इशिता टीवी की पॉपुलर जोड़ी में से एक हैं।

इशिता की हुईं गोदभराई

इशिता ने पैपराजी से बात करते हुए कहा कि मैं सभी लोगों का शुक्रिया कहना चाहूंगी। परिवार के सभी सदस्य हमें आशीर्वाद देने के लिए आए। हम दोनों इस बच्चे का आना बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इशिता की बहन तनुषी ने कहा कि मुझे लगता है कि उसे बेटा होगा। इशिता ने हाल ही में मैटरनिटी फोटोशूट करवाया था। मैटरनिटी फोटोशूट के दौरान इशिता और वत्सल ने साथ में कई रोमांटिक पोज दिए थे। इशिता की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी।

इशिता और वत्सल ने साल 2017 में शादी की थी। कपल ने मार्च महीने में फैंस के साथ गुडन्यूज शेयर की थी। वत्सल ने इशिता के साथ अपनी रोमांटिक फोटो शेयर करते हुए लिखा, बेबी ऑन बोर्ड। इशिता टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं। उन्होंने कई टीवी शोज में काम किया है। एक्ट्रेस आखिरी बार अजय देवगन की द्दश्यम 2 में नजर आई थी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article