टीवी मसाला

Indian Idol 13: फिनाले से पहले इस कंटेस्टेंट को मिला बॉलीवुड में डेब्यू का मौका, विराट कोहली भी करते हैं फॉलो

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 23, 2022, 03:54 PM IST

Indian Idol: इंडियन आइडल 13 टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो है। इस शो ने कई सिंगर्स को मौका दिया है। इंडियन आइडल के मंच पर आयोध्या के सिंगर ऋषि सिंह की बदली किस्मत। सिंगर जल्द अपनी जादुई आवाज का जादू का बॉलीवुड में भी बिखेरेंगे।

Image

indian idol 13 (credit pic: instagram)

Indian Idol 13: टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो इंडियन आइडल 13 (Indian Idol 13) चर्चा में बना रहता है। कंटेस्टेंट्स शो में अपनी गायिकी से लोगों के दिलों में अलग पहचान बना रहे हैं। फैंस अपने चहेते कंटेस्टेंट की परफॉर्मेंस का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस शो ने कई कंटेस्टेंट्स की किस्मत बदल दी है। इंडियन आइडल 13 के मंच पर सिंगर ऋषि सिंह (Rishi Singh) को बहुत बड़ा मौका मिला है। उनकी गायिकी की फैन आम जनता से लेकर विराट कोहली तक है। विराट कोहली ऋषि को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। उनके ऑडिशन का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। सोनी टीवी की तरफ से प्रोमो जारी किया है। प्रोमो में ऋषि की सुरीली आवाज सुनकर फिल्म मेकर अब्बास मस्तान (Abbas Mastan) ने उन्हें साइन कर लिया। इस खुशखबरी को सुनने के बाद विशाल डडलानी और हिमेश रेशमिया झूमते हुए नजर आए।

ऋषि ने पहली नजर में कैसा जादू कर दिया सॉन्ग गाया। इस गाने को अब्बास मस्तान काफी एन्जॉय करते हुए नजर आए। अब्बास मस्तान ऋषि की आवाज से काफी इंप्रेस हुए और उन्होंने स्टेज पर आकर कहा कि हम आपको अपनी एक फिल्म के लिए साइन करना चाहते हैं। ऋषि ने दोनों गले से लगा लिया और शुक्रिया कहा।

ऋषि को मिला फिल्मों में गाने का मौका

ऋषि इंडियन आइडल के स्ट्रांग कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। उनके गाने का इंतजार दर्शकों को बेसब्री से रहता है। उनकी जादुई आवाज के सिर्फ जजेस ही नहीं स्पेशल गेस्ट भी कायल हो जाते हैं। शो जीतने से पहले ही ऋषि को फिल्मों में गाने का मौका मिल गया है। ऋषि के फैंस इस बात से बेहद खुश है। सोशल मीडिया पर ऋषि के फैंस लगतार कमेंट कर रहे हैं। यूजर्स सिंगर को इंडियन आइडल 13 का विनर बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि मीडिल क्लास फैमिली से आए ऋषि ने बहुत लंबा सफर तय किया है। उन्हें ही इस शो का विनर बनना चाहिए।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article