टीवी मसाला

Bigg Boss 17 में Munawar Faruqui ने खोले एक्स वाइफ से जुड़े राज, कहा 'गुस्सा घर बर्बाद कर'...

Munawar Faruqui Talking About Ex Wife: बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के लाइव फीड में देखा गया की कैसे मुनावर फारुकी (Munawar Faruqui) अपनी एक्स वाइफ के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं। जिसे सुन ऐश्वर्या शर्मा केर साथ-साथ मन्नारा चोपड़ा के भ्ही होश उड़ गए।

Image

Bigg Boss 17: Munawar Faruqui Talking About Ex Wife

Munawar Faruqui Talking About Ex Wife: भारत के सबसे फेमस स्टैंडअप कॉमेडियन मुनावर फारुकी अक्सर पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इस समय मुनावर सलमान खान के फेमस रियलिटी शो बिग बॉस 17 में नजर आ रहे हैं। शो से मुनावर की पॉपुलैरिटी ने तो मानो आसमान छू लिया है। इसी के साथ कुछ देर पहले ही सोशल मीडिया पर कॉमेडियन से जुडी एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें वो अपनी एक्स वाइफ को लेकर खुलासे कर रहे हैं।

बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के लाइव फीड में देखा गया की ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) मुनावर से पूछती हैं की उनका और एक्स वाइफ का रिश्ता क्यों खत्म हुआ। जिसपर मुनावर फारुकी (Munawar Faruqui) जवाब देते हुए कहा की उनकी एक्स वाइफ की दूसरी शादी का पता तब चला जब बेटा घर आया। साथ ही उनकी एक्स वाइफ को अपने बेटे से भी कोई लगाव नहीं है।

इन बातों को सुन मन्नारा चोपड़ा कहती हैं की ऐसे कैसे हो सकता है, जिसपर ऐश्वर्या शर्मा कहती हैं की कुछ लोग होते हैं ऐसे। मुनावर आगे बतातें हैं की कभी बेटे को मां से लगाव नहीं है। जानकारी के लिए बता दें की मुनावर ने कंगना रनौत के लॉकअप शो में ये राज खोला था। साथ ही उनपर कई आरोप भी लग रहे हैं की उन्होंने एक ही समय पर दो लड़कियों को डेट किया है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article