Bigg Boss 17: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 में नजर आ रहे मुनावर फारुकी अपनी स्टैंडअप कॉमेडी के लिए काफी ज्यादा मशहूर हैं। घर में उनके मास्टरमाइंड गेम ने सभी को फंसा कर रखा हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक खुद मेकर्स भी मुनावर को ऐसे गेम के लिए डबल पैसे फीस के तौर पर दे रहे हैं। ऐसे में हाल ही में मेकर्स ने शो से जुड़ा एक नया प्रोमो जारी किया है, जो देखने लायक है। प्रोमो में मुनावर सभी को रोस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं।
बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के प्रोमो के शुरुआत में दिखाया गया की कैसे मुनावर फारुकी (Munawar Faruqui) को बिग बॉस एक टास्क देते हैं। टास्क में मुनावर को अपने शो की 50 टिकट घरवालों को बचनी होगी, साथ ही स्टैंडअप कॉमेडी कर सभी की असलियत बाहर निकालनी होगी। ऐसे में सभी मुनावर का शो देखने पहुंचते हैं, तभी कंटेस्टेंट कहते की विक्की जैन ने सभी लोगों का काटा है।
साथ ही कंटेस्टेंट मन्नारा चोपड़ा का भी खूब मजाक उड़ाते हैं। शो खत्म होने के बाद सभी मुनावर को पकड़कर मजाक में मारते हैं। इस बार घर से बेघर होने के लिए नील भट्ट,खानजादी, विक्की जैन और अभिषेक कुमार नॉमिनेटेड हैं।
