टीवी मसाला

Hina Khan कलर्स के नए रियलिटी शो के साथ TV पर करेंगी वापसी, बॉयफ्रेंड रॉकी जैसवाल संग देंगी प्यार की परीक्षा

Hina Khan To Make Comeback With New Reality Show Along With Boyfriend Rocky Jaiswal: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस हिना खान ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। एक्ट्रेस कलर्स के नए रियलिटी शो के साथ टीवी की दुनिया में वापसी कर सकती हैं।

Image

हिना खान और रॉकी जैसवाल के हाथ लगा नया रियलिटी शो

Hina Khan To Join Colors New Reality Show With Boyfriend Rocky Jaiswal: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस हिना खान ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अक्षरा बनकर लोगों का खूब दिल जीता है। हिना खान ने घर-घर में अपनी पहचान बनाई, साथ ही बॉलीवुड में भी हाथ आजमाया। हिना खान आखिरी बार सीरीज 'गृह लक्ष्मी' में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने चंकी पांडे और राहुल देव जैसे सितारों के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी। हिना खान (Hina Khan) लंबे वक्त से टीवी से दूर हैं। लेकिन खबर आ रही है कि एक्ट्रेस जल्द ही छोटे पर्दे पर धमाकेदार वापसी कर सकती हैं। खास बात तो यह है कि इस बार हिना खान के साथ-साथ उनके बॉयफ्रेंड रॉकी जैसवाल भी छोटे पर्दे पर नजर आएंगे।

यूं तो हिना खान (Hina Khan) ने बॉयफ्रेंड रॉकी जैसवाल के साथ 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में कदम रखा था। लेकिन उस शो में वे मेहमान बने थे। वहीं अब जल्द ही हिना खान बॉयफ्रेंड रॉकी जैसवाल के साथ कलर्स टीवी के नए रियलिटी शो का हिस्सा बन सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिना खान और रॉकी जैसवाल कलर्स के नए रियलिटी शो 'शोला और शबनम' का हिस्सा होंगे, जो कि स्टार प्लस के 'स्मार्ट जोड़ी' जैसा होगा। इस शो में सेलिब्रिटी कपल कदम रखेंगे और बाकी जोड़ियों से मुकाबला करेंगे। 'शोला और शबनम' में जोड़ियों को साथ में टास्क परफॉर्म करते हुए अपने तालमेल, भरोसे और समझ की परीक्षा देनी होगी।

'शोला और शबनम' से जुड़े करीबी सूत्रों का कहना है कि मेकर्स हिना खान (Hina Khan) और उनके बॉयफ्रेंड रॉकी जैसवाल को शो का हिस्सा बनाना चाहते हैं। मेकर्स संग उनकी बातचीत भी जारी है। अगर चीजें सही जाती हैं तो दर्शकों को हिना खान और रॉकी जैसवाल को साथ में छोटे पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा। हालांकि इस मामले पर अभी तक कुछ भी आधिकारिक रूप से नहीं कहा जा सकता है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article