Hina Khan Ambassador of Korea Tourism: टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से लड़ रही हैं। इन दिनों हिना खान अपने टीवी शो से ज्यादा सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। हिना खान अक्सर अपने फैंस के लिए नई तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं, जिसे एक्ट्रेस के दीवाने काफी पसंद भी करते हैं। लेकिन कई बार हिना खान अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर ट्रोल भी होना पड़ता है। लेकिन इसी बीच हिना खान की नई पोस्ट खूब वायरल हो रही है। जिसे देखने के बाद एक्ट्रेस का फैंस की सीना चौड़ा हो गया है।
हिना खान को बनाया गया कोरिया टूरिज्म का ब्रांड एम्बेसडर
एक्ट्रेस हिना खान एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। हिना खान ने अभी हाल ही में एक सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। जिसे देखने के बाद उनके फैंस गदगद हो गए। हिना खान ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बताया कि उन्हें कोरिया टूरिज्म का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है। हिना खान ने पोस्ट में लिखा कि 'मुझे कोरिया की खूबसूरती और संस्कृति को दुनिया के सामने लाने का मौका मिला, ये मेरे लिए बड़े गर्व की बात है। पिछले कुछ दिनों में कोरिया घूमकर जो मुझे फील हुआ, उसे एक शब्द में बयान नहीं कर सकती। पुराने महलों से लेकर रौनक भरी गलियों तक, कोरिया का जादू देखने लायक है। मैं बेकरार हूं सबको यहाँ के शानदार नजारे, लजीज खाना और गजब की संस्कृति दिखाने के लिए।' हिना खान की ये पोस्ट खूब वायरल हो रही है।हिना खान ने शेयर की तस्वीरें
हिना खान ने इस पोस्ट के साथ-साथ अपनी धांसू तस्वीरें भी शेयर की हैं। इन तस्वीरों में हिना खान एकदम नए लुक में नजर आ रही हैं। हिना खान की इस पोस्ट लोग एक्ट्रेस को बधाई देते नजर आए। हिना खान को कोरिया टूरिज्म का ब्रांड एम्बेसडर जाने पर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।
