Rocky Jaiswal Breaks Silence On Hina Khan Stardom And Wealth: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस हिना खान और रॉकी जायसवाल इंडस्ट्री की पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। हिना खान और रॉकी जायसवाल ने इसी साल जून में शादी रचाई थी, जिसमें परिवार और खास दोस्त ही शामिल हुए थे। हिना खान और रॉकी जायसवाल इन दिनों कलर्स के 'पति पत्नी और पंगा' में नजर आ रहे हैं, जहां दोनों की केमिस्ट्री लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ती है। लेकिन हाल ही में रॉकी जायसवाल (Rocky Jaiswal) ने पिंकविला को इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने हिना खान (Hina Khan) के स्टारडम का इस्तेमाल करने जैसे आरोपों पर भी चुप्पी तोड़ी। रॉकी जायसवाल ने इंटरव्यू में दिल का गुबार निकालने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
रॉकी जायसवाल (Rocky Jaiswal) ने हिना खान (Hina Khan) की कमाई और स्टारडम के सिलसिले में बात करते हुए कहा, "लोग कहते हैं कि मैंने हिना की पॉजिशन, पैसे और स्टेटस का इस्तेमाल किया है अपनी जिंदगी में कुछ पाने के लिए। ये सब कहां से आता है? ये सब महत्वाकांक्षाओं से आता है, उन लोगों के अंदर जो कुछ हासिल करना चाहते हैं। जो मैंने अपनी जिंदगी में हासिल किया है। मैं ईमानदारी से बताऊं तो जो मैंने कमाया है, मैं हिना जितना नहीं कमा रहा। वो अपने आप में स्टार है। तो क्या मुझे हिना खान के स्टार होने से फायदा मिला? हां जाहिर सी बात है। तो क्या हम इसी की वजह से साथ हैं, जाहिर है कि बिल्कुल नहीं।"
रॉकी जायसवाल (Rocky Jaiswal) यहीं नहीं रुके। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए आगे कहा, "मुझे कोई इनसिक्योरिटी नहीं है। मुझे पता है कि अगर मैं हिना खान के साथ कहीं जा रहा हूं तो उसे लोगों से प्रतिक्रिया मिलेगी, हर तरीके से। मुझे इसपर नाराज क्यों होना चाहिए? मुझे इसपर असुरक्षित क्यों महसूस करना चाहिए? मैं उस इंसान से प्यार करता हूं। मुझे लगता है कि इस चीज को लेकर मैं बिल्कुल साफ हूं कि जिंदगी में अच्छे वक्त का होना बेहद जरूरी है।"
