टीवी मसाला

ब्रेस्ट कैंसर पीड़ित Hina Khan ने शेयर की ब्लड सैम्पल की तस्वीर, अपने खून की एक-एक बूंद देख सहम उठी एक्ट्रेस

Hina Khan shared her blood sample photos: बिग बॉस 11 अभिनेत्री हिना खान (Hina Khan) ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे चरण से पीड़ित हैं। अभिनेत्री समय-समय फैंस के साथ अपने इलाज से संबंधित जानकारी भी देती रहती हैं। अभी आज उन्होंने अपने ब्लड सैम्पल की तस्वीर शेयर की है। आइए पूरी रिपोर्ट देखते हैं।

Image

Hina Khan shared her blood sample photos

Hina Khan shared her blood sample photos: ये रिश्ता क्या कहलाता है अभिनेत्री हिना खान इस समय जिंदगी के मुश्किल दौर से गुजर रही है। बता दें कि अभिनेत्री ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे चरण से पीड़ित हैं। अभी से कुछ महीने पहले एक इवेंट के दौरान हिना खान को अपने ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित होने का पता चला था। जिसके बाद अभिनेत्री सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर इस खबर को फैंस के साथ साझा किया था। वह समय-समय पर अपने इलाज से संबंधित जानकारी भी देती रहती हैं। अब हिना खान (Hina Khan) ने अपने इंस्टाग्राम पर के स्टोरी साझा कर अपने ब्लड सैम्पल की तस्वीर पोस्ट की है। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

टीवी अभिनेत्री हिना खान (Hina Khan) ने बीते दिन अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट करते हुए अपने ब्लड सैम्पल की एक तस्वीर पोस्ट की है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि हिना खान अस्पताल में हैं और डॉक्टर नेजांच करने के लिए उनका ब्लड सैम्पल लिया है। अलग-अलग छोटी ट्यूब में ब्लड सैम्पल लिया गया है। तस्वीर को पोस्ट करते हुए हिना खान ने लिखा "बस इतना ही की अगर आप जानते है तो सब जानते हैं।" ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने से लेकर अपने बालों को खुद मुंडवा देने तक हिना खान एक मजबूत लड़ाई लड़ रही हैं।

इसके बीच आपको बता दें कि हिना खान ने हाल ही में धूमधाम से अपनी माँ का जन्मदिन मनाया था। साथ ही अपने कैंसर दर्द के बीच खुद को हील करने के लिए वह लोनावला भी गईं थी जिसके तस्वीरें भी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर साझा की थी। इसके कोई शक नहीं है हिना खान एक बहुत ही स्ट्रॉंग अभिनेत्री है और अपने मुश्किल वक्त में भी वह फैंस को प्रेरित कर रही हैं।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article