टीवी मसाला

ब्रेस्ट कैंसर पीड़ित Hina Khan को मिला इस बीमारी से निजात, हेल्थ अपडेट देते हुए कहा "मैं ठीक हो रही हूँ..."

Hina Khan on her battle against mucositis: टीवी अभिनेत्री हिना खान इस समय ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज से गुजर रही हैं। इस बीच उन्होंने हाल में बताया था कि उन्हें एक और बीमारी ने जकड़ लिया है। हालांकि अब अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर अपनी बीमारी के बारे में अपडेट साझा किया है। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Image

Hina Khan on her battle against mucositis

Hina Khan on her battle against mucositis: टीवी अभिनेत्री हिना खान इस समय ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज से गुजर रही हैं। अभिनेत्री का इलाज अभी चल रहा है और वह समय-समय पर अपनी बीमारी से जुड़ी हेल्थ अपडेट साझा करती रहती हैं। बता दें कि हिना खान को ब्रेस्ट कैंसर इलाज के बीच एक और बीमारी ने जकड़ लिया था। हिना खान (Hina Khan) को म्यूकोसाइटिस (Mucositis) हो गया था, इस बीमारी में मुंह में छाले हो जाते हैं और खाने-पीने में बहुत दिक्कत होती है। हालांकि अब अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर अपनी बीमारी के बारे में अपडेट साझा किया है। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

ये रिश्ता क्या कहलाता है अभिनेत्री हिना खान (Hina Khan) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर की जिसमें वह पाउट बनाती हुई नजर आ रही है। इस तस्वीर को कैप्शन देते हुए हिना खान ने लिखा "मेरा म्यूकोसाइटिस अब ठीक हो रहा है। आप सब की वजह से मेरा म्यूकोसाइटिस अच्छा हो रहा है। मैंने आप सबक के कमेंट्स पढ़ें हैं और मैंने सुझावों को अपनाया था। आप सब ने मेरी हेल्प की है। आप सब को मेरी तरफ से ढेरों प्यार।"

इसके अलावा हिना खान ने एक और तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उनका चेहरा पसीने से भरा हुआ था। उस तस्वीर पर अभिनेत्री ने लिखा "यह मैं हूँ जो हर 10 मिनट में हॉट हो जाती हूँ।" अगर आपको पता है तो पता है। बता दें कि अभिनेत्री की पाँच किमियोथेरेपी हो गई है और तीन अभी बाकी हैं। इस मुस्किल घड़ी में भी अभिनेत्री मजबूती के साथ अपनी लड़ाई लड़ रही है और सभी को प्रेरित भी कर रही हैं।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article