टीवी मसाला

शादी के अगले दिन ही काम पर लौटीं Hina Khan, नई बहू की जिम्मेदारी ताक पर रख निभाया अपना फर्ज

Hina Khan Back To Work Next Day After Marriage With Rocky Jaiswal: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। उन्होंने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल संग शादी रचाई। वहीं शादी के अगले दिन ही हिना खान काम पर लौट आई हैं। इससे जुड़ा उनका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

Image

शादी के अगले दिन ही काम पर लौटीं हिना खान

Hina Khan Back To Work Next Day After Marriage With Rocky Jaiswal: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। हिना खान ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अक्षरा बनकर घर-घर में अपनी पहचान कायम की। हिना खान ने बीते दिन अचानक फोटोज शेयर कर फैंस को सरप्राइज दे दिया। दरअसल, हिना खान और रॉकी जायसवाल ने बीते दिन शादी की, जिससे जुड़ी तस्वीरें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर भी शेयर कीं। हिना खान (Hina Khan) और रॉकी जायसवाल (Rocky Jaiswal) ने अपने-अपने धर्म के रीति-रिवाजों को किनारे कर कोर्ट मैरिज की। हिना खान को उनकी शादी के लिए फैंस और टीवी स्टार्स भी बधाइयां दे रहे हैं। लेकिन शादी के बाद हिना खान एक भी दिन घर पर आराम से नहीं बैठीं और अगले दिन ही काम पर लौट आईं।

हिना खान (Hina Khan) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह मुंबई में आयोजित हुए एक इवेंट का हिस्सा बनीं। हिना खान ने शादी के बाद भी अपने काम को प्राथमिकता देना नहीं छोड़ा। वीडियो में एक्ट्रेस खुद भी कहती नजर आईं, "काम हमेशा पहले आता है। मेरी कल ही शादी हुई है, लेकिन इस इवेंट का हिस्सा बनना जरूरी था और मैं आज इस इवेंट में हूं। यहां मौजूद लोगों का शुक्रिया और मुझे ये मौका देने का भी आप लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद।"

बता दें कि हिना खान (Hina Khan) और रॉकी जायसवाल (Rocky Jaiswal) बीते कई सालों से एक-दूजे को डेट कर रहे थे। दोनों की मुलाकात 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर हुई थी। जहां पहले दोनों दोस्त बने और धीरे-धीरे उनकी ये दोस्ती प्यार में बदल गई। हिना खान बीते साल स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर का शिकार हुई थीं, लेकिन इस मुश्किल घड़ी में रॉकी जायसवाल ने उनका खूब साथ दिया।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article