Exclusive Karan Mehra Congratulate Hina Khan And Rocky Jaiswal: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हिना खान ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जैसवाल संग शादी रचाई। उन्होंने बीते दिन फोटोज शेयर कर फैंस को खुशखबरी दी कि वह और रॉकी जैसवाल शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने कोर्ट मैरिज का रास्ता अपनाते हुए जन्मों-जन्म के लिए एक-दूजे का हाथ थाम लिया है। हिना खान (Hina Khan) और रॉकी जायसवाल (Rocky Jaiswal) को शादी के लिए टीवी और बॉलीवुड स्टार्स से खूब सारी बधाइयां मिल रही हैं। वहीं अब हिना खान के ऑनस्क्रीन पति करण मेहरा ने भी कपल को शादी की शुभकामनाएं दीं। इतना ही नहीं, करण मेहरा ने हिना और रॉकी की लव स्टोरी से भी पर्दा उठाया।
करण मेहरा ने जूम/टेली टॉक संग बातचीत के दौरान हिना खान (Hina Khan) और रॉकी जायसवाल (Rocky Jaiswal) की शादी पर रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा, "ये अच्छा है। वे लोग कई सालों से साथ थे और अब ये रिश्ता शादी में बदल चुका है। तो मैं उन लोगों को ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं। मैंने दोनों के साथ 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में काम किया है तो मैं उन्हें बधाइयां देना चाहता हूं। इतने संघर्ष के बाद, स्वास्थ्य और जिन चीजों से हिना गुजरी हैं। उन्हें देखते हुए मैं उनकी अच्छी शादीशुदा जिंदगी की कामना करता हूं।"
करण मेहरा ने उठाया हिना खान और रॉकी जैसवाल की प्रेम कहानी से पर्दा
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) एक्टर करण मेहरा ने हिना खान (Hina Khan) और रॉकी जायसवाल (Rocky Jaiswal) की प्रेम कहानी से भी पर्दा उठाया। उन्होंने दोनों की बॉन्डिंग पर कहा, "हां जाहिर है, ये सब सेट पर शुरू हुआ था और हर किसी को इस बारे में मालूम था। लगभग 10 साल पहले की बात है ये। मुझे लगता है कि मैंने 2016 में शो छोड़ा था तो लगभग 10 साल हो गए हैं। मैं उन्हें और उनके परिवार को ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं।"
