TV Actress Surabhi Das Bashed Hania Aamir And Mahira Khan: भारतीय सेना ने बीते दिन पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों पर मिसाइल से हमला किया। इस कदम को भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर का नाम दिया, जिसमें कई आतंकियों की मौत की खबर भी सामने आई है। जहां ऑपरेशन सिंदूर के लिए भारतीयों में जोश देखने को मिला तो वहीं पाकिस्तानी कलाकारों ने इसके प्रति आक्रोश दिखाया। हानिया आमिर, माहिरा खान और सजल अली जैसे कई कलाकारों ने पोस्ट शेयर कर 'ऑपरेशन सिंदूर' को शर्मनाक बताया। उनके रिएक्शन को देख अब टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सुरभि दास (Surabhi Das) ने उन्हें लताड़ लगाई है।
सुरभि दास (Surabhi Das) ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर हानिया आमिर और माहिरा खान जैसे कलाकारों को करारा जवाब दिया है। हानिया आमिर के रिएक्शन पर उन्हें लताड़ते हुए सुरभि दास ने लिखा, "तुम तो बहन बोलो ही मत, वो बॉलीवुड के गाने लगा-लगाकर भारतीय दर्शकों की भीख मांगती हो, शर्म नहीं आती? हर दो दिन में तुम्हारा भारतीय दर्शकों के लिये पोस्ट आता है। सच में हिंदी फिल्मों में कास्ट होने के लिए भीख मांग रही थी। अब अचानक से गुस्सा, क्यों क्योंकि तुम्हारा हिंदी फिल्में करने का सपना टूट गया? ये दर्द और गुस्सा तब क्यों नहीं आया जब हमारे लोगों को मारा गया? तुम्हें बुरा लग रहा है क्योंकि एक बच्चे की मौत हुई। खैर तुम्हारे लोगों ने साल के बच्चे का सिर फोड़ दिया था पहलगाम में, तब तुम्हें दर्द क्यों नहीं महसूस हुआ? वो बच्चा नहीं था। अब पाकिस्तान हिंसा की बात करेगा। देखते रहो क्योंकि अभी बहुत कुछ देखना बाकी है।"
सुरभि दास (Surabhi Das) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने माहिरा खान को भी करारा जवाब दिया। सुरभि दास ने पोस्ट में लिखा, "आधे वक्त तो ये भारत में ही रहती थी ताकि काम मिल जाए। अब अचानक से इसकी देशभक्ति जाग गई। शर्म आती है तुमपर कि तुमने अपने देश के खिलाफ तब कुछ नहीं कहा जब वो लोग मासूमों को मार रहे थे। धिक्कार है तुमपर कि तुमने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में काम मांगा। (हम मर जाएंगे, लेकिन पाकिस्तानी फिल्म नहीं करेंगे।) बहन हम वहां क्रिकेट ही नहीं खेलते और तुम मुंह उठाकर यहां आती हो काम करने। धिक्कार है तुमपर क्योंकि तुम न तो घर की हो और न घाट की।"
