टीवी मसाला

गुम है किसी के प्यार में 24 दिसंबर 2022 एपिसोड अपडेट: पाखी के लिए विराट देगा सई को धोखा, क्या सामने आएगी विनायक की सच्चाई?

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 24, 2022, 01:00 PM IST

गुम है किसी के प्यार में 24 दिसंबर 2022 एपिसोड अपडेट: गुम है किसी के प्यार में टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। शो में पाखी विराट और सई की जिंदगी में उथल- पुथल चल रही हैं। मेकर्स शो के अपकमिंग एपिसोड में कई सारे ट्विस्ट और टर्न्स आने वाले हैं।

Image

ghum hai kissi ke pyaar mein (credit pic: instagram)

गुम है किसी के प्यार में 24 दिसंबर 2022 एपिसोड अपडेट: स्टार प्लस का पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kissi Ke Pyaar Mein) कई सारे ट्विस्ट और टर्न्स आने वाले हैं। नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा और आयशा सिंह का शो टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। आज का एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है। एपिसोड की शुरुआत में पाखी अश्विनी को बताती हैं कि वो बहुत खुश है। विराट ने उसे पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया है। अश्विनी विराट और पाखी की हनीमून ट्रिप के लिए सामान पैक करती है। भवानी पाखी और विराट को दही -चीनी खिलाती हैं और कहती है कि पाखी जल्द मां बन जाए ताकि वो अपने बच्चे के साथ खेल सकें। पाखी इस बात को सुनकर काफी खुश हो जाती है।

विराट और पाखी गए हनीमून

विराट और पाखी हनीमून पर जाते हैं। होटल में कमरा सजा देखकर पाखी बहुत खुश होती है। वो इस बात से बेहद खुश होती है कि विराट सच में हमारे रिश्ते को मौका देना चाहता है। विनायक इस बात से नाराज होता है कि पाखी और विराट उसे बिना बताए ट्रिप पर चले गए। सई दोनों बच्चों को घूमाने के लिए बाहर लेकर जाती है। वहीं, भवानी सई को चेतावनी देती हैं कि तुम विराट और पाखी से दूर रहे हो। सई भवानी देवी की बातों पर ध्यान नहीं देती हैं।

शो के अपकमिंग एपिसोड में विराट को पता चल जाएगा कि विनायक ही उसका खोया हुआ बेटी वीणु है। वो इस बात की जांच के लिए पुलिस रिकॉर्ड की छानबीन करेगा। विराट सई को ये सच बताना चाहता है लेकिन वो ऐसा नहीं करेगा क्योंकि उस पता चलेगा कि पाखी कभी मां नहीं बन सकती हैं। विराट नहीं चाहता पाखी इस बात को जानकर सदमे में चली जाए इसीलिए वो सई से सच छुपाने का फैसला करता है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article