टीवी मसाला

Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein Spoiler: अपनी बेटी को खून देने से मना करेगा रजत, खुद को करेगा बेबस महसूस करेगी सवि

Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein Spoiler: स्टार प्लस का पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं। शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सई का ऐक्सीडेंट हो जाएगा। क्या अपनी बेटी को बचाने के लिए रजत देगी अपना खून। ये देखने के लिए आपको अपकमिंग एपिसोड का इंतजार करना होगा।

Image

GHkkpm Spoiler Alert (credit Pic: Instagram)

Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein Spoiler: स्टार प्लस का पॉपुलर शो 'गुम है किसी के प्यार में' टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। शो में भाविका और रजत की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं। शो में गणेश चतुर्थी का एपिसोड आने वाला है। रजत के परिवार वाले पहली बार महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाज से बप्पा को लाने का फैसला करते हैं। इसमें उनकी मदद ईशा करती हैं। ईशा ठक्कर को महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाज समझाती है। इधर सई सवि को लेकर परेशान होती है। वो बप्पा से प्रार्थना करती हैं कि सई जल्द से जल्द ठीक हो जाए। ये भी पढ़ें-Khatron Ke Khiladi 14 से बाहर हुईं शिल्पा शिंदे, अधूरा रह गया विजेता बनने का सपना

सवि सई की इस हालत के रजत को जिम्मेदार मानती है। वहीं सवि को समझ नहीं आता है कि रजत को क्या हुआ। वो इस तरह से बिहेव क्यों कर रहा है। लेकिन सवि कहती है कि वो इस बात का पता लगाकर रहेगी। ठक्कर परिवार में गणपति उत्सव की तैयारियां हो रही है। सई भी बप्पा के आने से बहुत खुश है।

सई को खून देने से मना करेगा रजत

शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सई का एक्सीडेंट हो गया। सई की हालत बहुत क्रिटकल है। सई को खून की जरूरत होगी।उसका ब्लड ग्रुप ओ निगेटिव है जो बहुत ही रेयर होता है। सवि रजत से कहती हैं कि आप तो उसके पिता है। लेकिन रजत खून देने से मना कर देता है। उसे डर सताता है कि कही ये सच सबके सामने ना आ जाए कि सई उसकी बेटी नहीं है। हालांकि सई को खून मिल जाएगा और वो बिल्कुल ठीक हो जाएगी। मेकर्स शो की टीआरपी को बढ़ाने के लिए माटी से बंधी डोर के साथ गुम है किसी के प्यार में का महासंगम एपिसोड लाने वाले है।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article