Ayesha Singh reacts Cold War with Aishwarya Sharma: स्टार प्लस का पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। शो में जेनरेशन लीप आने के बाद भी फैंस आयशा, ऐश्वर्या और नील की जोड़ी को वापस देखना चाहते हैं। फैंस तीनों की तिगड़ी को काफी मिस कर रहे हैं। शो में तीनों अपने रिश्ते की शुरुआत दोस्ती के साथ की थी। लेकिन बाद में ऐश्वर्या और आयशा के बीच कोल्ड वॉर छिड़ गई थी। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक- दूसरे को अनफॉलो कर दिया था। आयशा ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में ऐश्वर्या संग अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है।
आयशा ने सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में कहा कि हम दो अलग इंसान है। हम दोनों की एक- दूसरे के साथ कोई खास बॉन्डिंग नहीं थी। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मुझे नहीं पता कि उसने मुझे अनफॉलो क्यों किया। मैं बहुत ज्यादा इंस्टाग्राम पर नहीं रहती हूं। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं अपने में रहती हूं। मैं बहुत ज्यादा इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया पर नहीं रहती हूं।
सेट पर ऐश्वर्या-आयशा के बीच नहीं थी बातचीत
एक्ट्रेस ने आगे कहा, हमेशा आप हर किसी के साथ बॉन्डिंग नहीं कर सकते हो। इसलिए आपको अपने स्पेस की इज्जत करनी चाहिए। कि यार ठीक है। आप जब तक काम कर रहे हो। एक - दूसरे के साथ बनाकर रखो। काम में कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए। वहीं, ऐश्वर्या ने कभी भी आयशा संग अपने कोल्ड वॉर को लेकर कोई बात की है। ऐश्वर्या अपने पति नील भट्ट के साथ बिग बॉस 17 में नजर आ रही हैं।
