टीवी मसाला

GHKKPM: ईशान-रीवा और सवि की जिंदगी में तूफान लाएगा ये अनचाहा शख्स, शो में निभाएंगे विलेन का रोल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 13, 2024, 12:27 PM IST

Ghum Hai kisikey Pyaar Mein: भाविका शर्मा (Bhavika Sharma) और शक्ति अरोड़ा (Shakti Arora) स्टारर शो गुम है किसी के प्यार में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं। शो में आयुष आनंद के बाद जल्द एक नई एंट्री होने वाली है। शो में अंकुश जोशी निगेटिव रोल में दिखाई देंगे।

Image

Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein (credit Pic: Instagram)

Ghum Hai kisikey Pyaar Mein: स्टार प्लस का पॉपुलर शो 'गुम है किसी के प्यार में' टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। शो में भाविका शर्मा (Bhavika Sharma) और शक्ति अरोड़ा (Shakti Arora) की जोड़ी लोगों को पसंद आ रही हैं। टीआरपी में गुम है किसी को प्यार में अनुपमा को कड़ी टक्कर देता है। ईशान, रीवा और सवि की कहानी लोगों को जमकर एंटरटेन कर रही हैं। एक तरफ जहां सवि को एहसास हो गया कि उसे ईशान से प्यार हो गया है। तो दूसरी तरफ रीवा ईशान की जिंदगी में वापस आना चाहती हैं। कहानी का अपकमिंंग ट्रैक ट्विस्ट और टर्न्स से भरा हुआ है।

शो में आयुष आनंद ने बतौर चिनमय भौसले के कैरेक्टर के रूप में एंट्री की है। चिनमय अक्का साहिब का बड़ा बेटा है। ईशान अपने बड़े भाई की बहुत इज्जत करता है। चिनमय शो में निगेटिव रोल प्ले कर रहे हैं। आयुष ने अपनी एंट्री पर बात करते हुए कहा था कि उनके आने से भोसले परिवार में भूचाल आ जाएगा। चिनमय सवि और ईशान की जिंदगी में तूफान लेकर आने वाला है। आयुष के अलावा शो में जल्द अंकुश जोशी की एंट्री होने वाली है।

शो में होगी अंकुश जोशी की एंट्री

लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, गुम है किसी के प्यार में अंकुश जोशी निगेटिव रोल में नजर आएंगे। उनका कैरेक्टर का नाम मुन्ना होगा। मुन्ना के रोल के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। फैंस शो के अपकमिंग ट्विस्ट के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article