टीवी मसाला

GHKKPM Spoiler 28 August: सई की जान का दुश्मन बनेगा रजत, नाजायज समझ बेटी को उतारेगा मौत के घाट

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler 28 August, 2024: टीवी के चर्चित सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में आए दिन धमाका हो रहा है। शो में लेकिन इससे बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। जहां अर्श रजत के सामने सई को अपनी औलाद बताएगा तो वहीं रजत गुस्से में अपनी बेटी का ही दुश्मन बन जाएगा।

Image

'गुम है किसी के प्यार में' में 28 अगस्त को होगा महाधमाका

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler 28 August, 2024: टीवी के चर्चित सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' ने साल 2020 से छोटे पर्दे पर कब्जा जमाया हुआ है। 'गुम है किसी के प्यार में' के इन दिनों के एपिसोड बेहद दिलचस्प आ रहे हैं। सवि और रजत की शादी के बाद सई की कस्टडी ने लोगों का खूब ध्यान खींचा। बीते दिन भी 'गुम है किसी के प्यार में' में दिखाया गया कि सवि अपने पूरे परिवार के साथ मिलकर जन्माष्टमी के लिए 56 भोग तैयार करती है। वहीं आशका खुद को अर्श की रखैल बताती है और शादी के बारे में सवाल करती है। लेकिन 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में आने वाले महाट्विस्ट यहीं खत्म नहीं होते हैं।

सई को अपनी नाजायज औलाद कहेगा अर्श

'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में देखने को मिला कि रजत अपने पूरे परिवार को लेकर दही हांडी के लिए जाता है। वहीं अर्श और आशका भी आ जाते हैं। सई की खातिर रजत दही हांडी का हिस्सा बनता है। लेकिन तभी अर्श रजत का ध्यान भटकाने के लिए उससे झूठ कह देता है। वह रजत से कहता है कि जिस सई के लिए वो इतना ज्यादा पागल हो रहा है, वो उसके और आशका के प्यार की निशानी है। रजत के सामने अर्श सई को अपनी बेटी कहता है, जिससे रजत हैरान रह जाता है।

रजत को याद आएंगी पुरानी बातें

'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के रजत को पुरानी बातें याद आने लगती हैं। रजत याद करता है कि एक बार उसने आशका और अर्श को गले लगते देखा था। लेकिन आशका ने उसे बताया था कि ये सब उसकी मर्जी से हुआ। इससे रजत का शक और गहरा हो जाता है।

सई की जान की दुश्मन बनेगा रजत

'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में एंटरटेनमेंट यहीं पर खत्म नहीं होता है। रजत पुरानी बातों को याद करते हुए नशे में घर आएगा। सई भी उसके साथ रहेगी जो बार-बार रजत के जख्मों को ठीक करने की कोशिश करेगी। लेकिन तभी गुस्से में रजत सई को झिड़केगा और वो कांच से जाकर टकरा जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रजत की इस हरकत से सई की जान पर बन आएगी और उसे खून की जरूरत पड़ेगी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article