Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler 27 August, 2024: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस भाविका शर्मा और एक्टर रजत शर्मा स्टारर 'गुम है किसी के प्यार में' में लगातार धमाका हो रहा है। 'गुम है किसी के प्यार में' की टीआरपी को 'अनुपमा' से दोगुना बनाने के लिए मेकर्स ने इसे और भी दिलचस्प बना दिया है। जहां बीते दिन शो में देखने को मिला कि ठक्कर परिवार धूम-धड़ाके से सई का स्वागत करता है। वहीं दूसरी ओर रजत आशका को ताने मारता है कि वह सवि को शादी करके अपने घर लाया है, जबकि अर्श और तुम्हारा रिश्ता आजतक बेनाम है। लेकिन 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में आने वाले ट्विस्ट यहीं नहीं रुकते हैं।
रजत को आंख दिखाकर सीधा करेगी सवि
'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में देखने को मिलेगा कि भाग्यश्री जन्माष्टमी पर 56 भोग न बनने से परेशान हो जाती है। ऐसे में सवि फैसला करती है कि सब साथ मिलकर 56 भोग तैयार करेंगे। लेकिन रजत वहां से जाने लगता है। ऐसे में सवि उसे आंख दिखाती है और उसके साथ-साथ बाकी घरवाले भी रजत को आंख दिखाते हैं। इससे रजत सबके साथ 56 भोग बनाने के लिए तैयार हो जाता है।
आशका के दिल पर लोटेंगे सांप
'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में दिखाया जाएगा कि रजत का ताना सुनकर आशका अर्श के घर में हंगामा करेगी। वो अर्श से कहेगी कि मैं तुम्हारी रखैल बनकर यहां पर रह गई हूं। अर्श आशका को शांत कराने की कोशिश करता है। वह कहता है कि तुम एक बार मुझे हक कमा लेने दो, फिर मैं तुमसे शादी करूंगा। लेकिन वो हक मुझे सई की कस्टडी से मिलेगा।
सई की खातिर दही हांडी में हिस्सा लेगा रजत
'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में एंटरटेनमेंट यहीं खत्म नहीं होता है। शो में दिखाया जाएगा कि रजत और सवि मिलकर सई को जन्माष्टमी की कहानी सुनाते हैं। लेकिन तभी रेत से बनी तस्वीर बिगड़ जाती है, जिससे भाग्यश्री को तकलीफ होने लगती है। वहीं जब सई दही हांडी के बारे में रजत से पूछती है तो रजत उससे कहता है कि वह अपनी बेटी के लिए दही हांडी में हिस्सा लेगा।
