टीवी मसाला

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin के बंद होने की खबर से झूम उठे दर्शक, भाविका शर्मा के शो को बताया 'कचरा'

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Going Off Air Soon Viewers Reaction Will Shock You: टीवी के चर्चित सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' पर जल्द ही ताला लगने वाला है। हैरत की बात तो यह है कि शो के बंद होने की खबर से दर्शक भी खुश नजर आए।

Image

'गुम है किसी के प्यार में' पर ताला लगने की बात से खुश हैं दर्शक

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Going Off Air Soon Viewers Reaction Will Shock You: टीवी के चर्चित सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' ने साल 2020 से दर्शकों के बीच जगह बनाई हुई है। 'गुम है किसी के प्यार में' ने दर्शकों का तो खूब मनोरंजन किया ही, साथ ही टीआरपी में भी अपनी धाक जमआई थी। लेकिन अब भाविका शर्मा और परम सिंह स्टारर 'गुम है किसी के प्यार में' की टीआरपी लगातार गिरती जा रही है। शो की रेटिंग इस कदर लुढ़क चुकी है कि ये टॉप 15 से भी बाहर हो चुका है। 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) को लगातार टीआरपी में नीचे जाता देख अब चैनल ने भी मेकर्स को नोटिस पकड़ा दिया है। बताया जा रहा है कि मेकर्स को 'गुम है किसी के प्यार में' के सिलसिले में चेतावनी मिली है कि अगर शो की हालत ठीक नहीं हुई तो जुलाई के पहले सप्ताह में इसे बंद कर दिया जाएगा।

हैरत की बात तो यह है कि 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के बंद होने की खबर से निराश होने की जगह दर्शक खुश नजर आए। कुछ यूजर्स ने तो 'गुम है किसी के प्यार में' को 'कचरा' तक कह दिया। गॉसिप टीवी ने 'गुम है किसी के प्यार में' को लेकर ट्वीट किया था। इसपर रिएक्शन देते हुए एक यूजर ने लिखा, "जल्दी उड़ा दो इस शो को, पूरे 101 का प्रशाद चढ़ाऊंगी।" दूसरे यूजर ने लिखा, "बंद कर दो मैं तंग आ चुकी हूं इस सीरियल से। मम्मी देखना बंद नहीं कर रही हैं। तीन बार कौन शादी करता है, ये क्या मैसेज देना चाह रहे हैं सोसायटी को।"

'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के कई दर्शकों ने शो की स्टोरीलाइन को भी इसके बंद होने की वजह बताई। एक यूजर ने लिखा, "जब भी शो को कम टीआरपी मिलती है, ये निशाने पर आता है तो या तो कलाकारों को जिम्मेदार ठहराया जाता है या फिर केमिस्ट्री को। लेकिन कोई भी चैनल और मेकर्स व राइटर्स को जिम्मेदार नहीं मानता। एक शो की सफलता केवल एक्टर से जुड़ी नहीं होती है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "सबको ये ध्यान में रखना चाहिए कि किसी की भी सीरियल का राजा स्टोरी होती है। फिर इसमें जब अच्छे कलाकार जुड़ते हैं तो ये मास्टरपीस बनता है। लेकिन यहां कहानी बहुत ही खींची हुई और बोरिंग है, जिसमें एक ही ट्रैक को बार-बार दोहरा रहे हैं। ऐसे में अच्छे कलाकार भी इसे नहीं बचा पाए।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article