टीवी मसाला

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में जल्द आएगा जनरेशन लीप, TRP के खातिर बाहर होंगे भाविक शर्मा और हितेश भारद्वाज?

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Generation Leap: स्टार प्लस के सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक घटती टीआरपी के चलते शो में जल्द ही जनरेशन लीप आने वाला है, ऐसे में भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज शो से बाहर हो सकते हैं।

Image

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Generation Leap

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Generation Leap: स्टार प्लस का मशहूर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में अक्सर अपनी कहानी और स्टारकास्ट की वजह से सुर्खियों में रहता है। लोगों का मानना है कि शो की करेंट कहानी सीरीयल 'ये है मोहब्बतें' की कॉपी है। ऐसे में शो की टीआरपी दिन पर दिन घटती चली गई है। हर हफ्ते शो टीआरपी लिस्ट में टॉप 5 से बाहर नजर आया है, जिसके चलते मेकर्स ने एक बड़ा फैसला लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शो में जनरेशन लीप लाया जाएगा जिसके कारण दो बड़े कलाकारों को मेकर्स बाहर का रास्ता दिखाएंगे।

सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के सेट से खबर सामने आई है कि कहानी में जनरेशन लीप लाया जाएगा। इसके चलते शो की करंट स्टारकास्ट भी बाहर कर दी जाएगी। सिर्फ इतना ही नहीं शो के लीड कलाकार भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज भी 'गुम है किसी के प्यार में' में को अलविदा कहेंगे। बताया जा रहा है कि मेकर्स ने शो की घटती टीआरपी के चलते फैसला लिया है। हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ से इन खबरों पर कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है।

एंटेरटेनमेंट साइट 'इंडिया फॉर्म्स' ने भाविका शर्मा (Bhavika Sharma) से इस खबर को लेकर सवाल किया था। इसके जवाब में एक्ट्रेस ने बताया कि हां, मैंने भी इस खबर के बारे में मीडिया में ही पढ़ा है। साथ ही हमें प्रोडक्शन हाउस से इस तरह की किसी भी बात की जानकारी नहीं दी गई है। हमें इस बारे में बिल्कुल नहीं जानते हैं। बता दें टीवी एक्ट्रेस अंकिता खरे ने शो को कुछ ही दिन पहले अलविदा कहा है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article