टीवी मसाला

GHKKPM: लीप के बाद लुढ़की TRP पर हितेश भारद्वाज ने तोड़ी चुप्पी, परम सिंह के लिए कही ये बड़ी बात

Hitesh Bhardwaj Breaks Silence On TRP Drop Of Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: टीवी की दुनिया के चर्चित सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की टीआरपी अचानक लुढ़क गई है। खासकर लीप के बाद कहानी लोगों को खास पसंद नहीं आ रही, जिसे लेकर अब हितेश भारद्वाज ने चुप्पी तोड़ी है।

Image

'गुम है किसी के प्यार में' की टीआरपी पर हितेश भारद्वाज ने तोड़ी चुप्पी

Hitesh Bhardwaj Breaks Silence On TRP Drop Of Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: टीवी की दुनिया के चर्चित सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' ने साल 2020 से दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। शो ने टीआरपी लिस्ट में भी धाक जमाई हुई थी। लेकिन जब से 'गुम है किसी के प्यार में' में लीप आया है, ये सीरियल टॉप 2 से लुढ़ककर टॉप 10 से भी बाहर हो गया है। 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की अभी की कहानी दर्शकों को ज्यादा समझ नहीं आ रही है। टीआरपी में हुए इस बड़े फेरबदल को लेकर अब हितेश भारद्वाज (Hitesh Bhardwaj) ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने शो के किरदारों के साथ-साथ एक्टर परम सिंह के बारे में भी बात की।

हितेश भारद्वाज (Hitesh Bhardwaj) ने 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में रजत ठक्कर की भूमिका अदा की थी। वहीं अब उन्होंने शो की लुढ़की टीआरपी के बारे में बात करते हुए कहा, "कैरेक्टर, शो और कलाकारों के साथ अटैचमेंट होती है। अगर आप टीआरपी को देखें तो पता लगेगा कि बहुत सी चीजें अपनी जगह से हिली हुई हैं। लेकिन मैं एक एक्टर के तौर पर जवाब दूंगा और कहूंगा कि इसमें बहुत से अच्छे कलाकार हैं। अगर मैं परम की बात करूं तो वो मेरा सीनियर है। उसने बहुत अच्छे काम किये हैं और लोग उसे जल्द ही स्वीकार कर लेंगे।"

बता दें कि 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में परम सिंह का किरदार नील प्रधान लोगों को पसंद आ रहा है। लेकिन शो की कहानी दर्शकों को इंप्रेस नहीं कर पा रही है। शो की टीआरपी गिरने पर परम सिंह का कहना था, "ये चीज मुझे डायरेक्ट असर नहीं कर रही है। लेकिन मुझे चिंता और तनाव अपने आसपास के लोगों में दिखाई देता है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article