टीवी मसाला

Exclusive: 'उड़ने की आशा' का सचिन बनते-बनते रह गए हितेश भारद्वाज, कारण बयां कर बोले- वो भाईसाहब रोल ले गए...

Exclusive Hitesh Bhardwaj Reveals He Auditioned For Udne Ki Asha: टीवी के चर्चित एक्टर हितेश भारद्वाज ने अपनी एक्टिंग से लोगों का खूब दिल जीता है। आखिरी बार उन्हें 'गुम है किसी के प्यार में' में देखा गया था। लेकिन हाल ही में हितेश ने बताया कि उन्होंने 'उड़ने की आशा' के लिए ऑडिशन दिया था।

Image

'उड़ने की आशा' का हितेश भारद्वाज ने दिया था ऑडिशन

Exclusive Hitesh Bhardwaj Reveals He Auditioned For Udne Ki Asha: टीवी के चर्चित एक्टर हितेश भारद्वाज ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। हितेश भारद्वाज को आखिरी बार 'गुम है किसी के प्यार में' में बतौर रजत ठक्कर देखा गया था। शो में उनकी एक्टिंग को तो दर्शकों ने खूब पसंद किया ही, साथ ही भाविका शर्मा संग उनकी जोड़ी को भी खूब पसंद किया गया। लेकिन ये बात शायद ही किसी को पता है कि हितेश भारद्वाज ने 'उड़ने की आशा' (Udne Ki Asha) के लिए भी इंटरव्यू दिया था। इस बात का खुलासा खुद हितेश भारद्वाज (Hitesh Bhardwaj) ने टेली टॉक/टाइम्स नाउ संग बातचीत में किया है। हितेश भारद्वाज ने बताया कि वह सचिन का किरदार निभाना चाहते थे और आज भी उन्हें वो कैरेक्टर काफी पसंद है।

हितेश भारद्वाज (Hitesh Bhardwaj) ने 'उड़ने की आशा' (Udne Ki Asha) के ऑडिशन के लिए उन्होंने एक ऑटो वाले से उसकी शर्ट भी ली थी। 'गुम है किसी के प्यार में' फेम हितेश भारद्वाज ने कहा, "मैं कंवर ढिल्लों वाला रोल करना चाहता हूं जो अभी वो सीरियल उड़ने की आशा में कर रहा है। मैंने अभी उससे बात की और वो बहुत ही अच्छा इंसान है। मुझे पसंद है जिस तरह से वो किरदार को पेश करता है और 'उड़ने की आशा' में बात करता है। असल में इसके पीछे भी एक कहानी है। मैंने 'सचिन' के रोल के लिए ऑडिशन दिया था और मेरी राहुल सर से मीटिंग भी हुई थी। मुझे ये रोल बहुत पसंद आया था। पता है मैंने तो ऑटो ड्राइवर से ऑडिशन शूट के लिए शर्ट भी ली थी। लेकिन किन्हीं वजहों से ये बात नहीं बन पाई और वो भाई साहब (कंवर ढिल्लों) रोल ले गए।"

हितेश भारद्वाज (Hitesh Bhardwaj) ने बताया कि वह 'उड़ने की आशा' (Udne Ki Asha) के लिए आज भी कंवर ढिल्लों से मजाक करते हैं। हितेश ने इस सिलसिले में कहा, "जब भी मैं उससे मिलता हूं तो जरूर कहता हूं कि तू मेरा रोल ले गया। किसी तरह से मुझे 'गुम है किसी के प्यार में' के रजत का रोल मिला दो महीने बाद। और अब कंवर कहता है कि जो हुआ अच्छा ही हुआ। असल में मैं ये देखना चाहता था कि कौन ये किरदार निभाता है, क्योंकि ये सच में बहुत मुश्किल है।" हितेश भारद्वाज ने अपने ऑडिशन के बारे में कहा, "मैंने इस रोल को पाने के लिए अपना बेस्ट दिया। मैं इस किरदार के लिए दीवाना था। लेकिन हां कंवर ढिल्लों सचिन के तौर पर अच्छा कर रहे हैं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article