Ghum hai Kisikey Pyaar Meiin 4th July Episode Spoiler: भाविका शर्मा, शक्ति अरोड़ा और सुमित सिंह स्टारर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की कहानी लीप के बाद मजेदार होती जा रही है। स्टार प्लस के सीरियल में भाविका (Bhavika Sharma) और शक्ति अरोड़ा (Shakti Arora) की जबरदस्त एक्टिंग ने दर्शकों को बांधे हुआ है। सीरियल के पिछले एपिसोड में दिखाया जाता है कि सवि काकू से छुपते-छुपाते नागपुर के लिए घर से भाग जाती है। वहीं दूसरी तरफ स्कूटी खराब होने के कारण ईशान की गाड़ी का शीशा तोड़ देती है, ताकि वो उसे लिफ्ट दे सके।
सवि और ईशान का होगा आमना-सामना
सीरियल की शुरुआत में दिखाया जाएगा की सवि लिफ्ट लेने के लिए ईशान की गाड़ी का शीशा तोड़ देती है। तभी ईशान गाड़ी से बाहर निकलता है और वहां सवि आ जाती है। सवि कहती है की क्या आप नागपुर की तरफ जा रहे हैं, क्या आप मुझे ड्राप कर देंगे। लेकिन ईशान लिफ्ट देने से साफ मना कर देगा। मोबाइल नेटवर्क ना आने के कारण ईशान रास्ता भूल जाता है, इसी के साथ सवि ईशान की नागपुर पहुंचने में मदद करती है।
सवि-ईशान की होगी तकरार
सीरियल में आगे दिखाया जाता है की रीवा कॉलेज के पहले दिन ईशान के खयालों में खो जाती है। ईशान और रीवा की प्यार भरी बातें सुन सवि को हसीं आ जाती है। सवि मन ही मन कहती है कि जब ये लड़की से अच्छी तरह बात कर सकता है तो मेरे से क्यों नहीं। इसी के साथ गाड़ी से उतर जाने के बाद सवि ईशान को बताती है कि मैं ही वो शख्स हूं जिसने आपकी गाड़ी का शीशा तोडा है। इसी के साथ वो माफ़ी भी मांगती है, जिसे सुन वो आग बबूला हो जाता है। सवि ये सब वहां से भाग जाती है और ईशान उसके पीछे पीछे भागता है।
