टीवी मसाला

Ghum hai Kisikey Pyaar Meiin 3rd July Episode Spoiler: पहली मुलाकात में ईशान को बेवकूफ बनाएगी सवि, तकरार से शुरू होगी दोनों की प्रेम कहानी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 3, 2023, 12:04 PM IST

Ghum hai Kisikey Pyaar Meiin 3rd July Episode Spoiler: भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा स्टारर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' आज दिखाया जाएगा कि सवि डिबेट कंपटीशन के लिए काकू को गोली दे कर भाग जाएगी। इसी के साथ लिफ्ट लेने के चक्कर में सवि ईशान की गाड़ी का शीशातोड़ देगी।

Image

Ghum hai Kisikey Pyaar Meiin 3rd July Episode Spoiler: भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा स्टारर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' आज दिखाया जाएगा कि सवि डिबेट कंपटीशन के लिए काकू को गोली दे कर भाग जाएगी। इसी के साथ लिफ्ट लेने के चक्कर में सवि ईशान की गाड़ी का शीशातोड़ देगी।

Ghum hai Kisikey Pyaar Meiin 3rd July Episode Spoiler: भाविका शर्मा , शक्ति अरोड़ा और सुमित सिंह स्टारर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी लीप के बाद मजेदार होती जा रही है। स्टार प्लस के सीरियल में भाविका (Bhavika sharma) और शक्ति अरोड़ा (Shakti Arora) की जबरदस्त एक्टिंग ने दर्शकों को बांधे हुआ है। सीरियल के पिछले एपिसोड में दिखाया जाता है कि काकू सवि को लड़का देखने के लिए कहती है और घर से बाहर जाने के लिए मना कर देती है। वहीं दूसरी तरफ ईशान रीवा को अपने परिवार वालों से मिलवाता है।

घर से भागेगी सवि

सीरियल की शुरुआत में दिखाया जाएगा की काकू सवि को लड़केवालों के लिए खाना बनाने को कहती है। इसी के साथ वो सवि को पूरे दिन रसोई में रहने को कहती है। वहीं दूसरी तरफ सवि को डिबेट प्रतियोगिता में जाने के लिए देरी हो रही होती है। काकू बप्पा को भोग लगाने के लिए मंदिर चली जाती है। जाते ही सवि घर से चली जाती है, लेकिन उसके मन में काकू को लेकर डर भी बना रहता है। लेट होने के कारण नागपुर जाने वाली बस भी चलती जाती है।

मुसीबत में पड़ेगी सवि

भाविका शर्मा स्टारर सीरियल में आगे दिखाया जाएगा कि सवि लेट हो जाती है, वो अपनी प्रोफेसर को बीच रास्ते में मिलने को कहती है। लेकिन तभी सवि की स्कूटी का टायर पंचर हो जाता है और फोन के नेटवर्क चले जाते हैं। सवि रोड पर खड़े लिफट मांगने की कोशिश करती है, लेकिन कोई भी अपनी गाड़ी नहीं रोकता है। इसी दौरान बच्चों की बॉल पेड़ पर अटक जाती है, जिसके लिए सवि उनसे बदले में गुलेल मांगती है।

ईशान को बेवकूफ बनाएगी सवि

सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया जाएगा कि लिफ्ट लेने के चक्कर में सवि ईशान की गाड़ी का शीशा तोड़ देगी। लेकिन तभी सवि झूठ बोलकर ईशान की कार में बैठ जाएगी और कहेगी कि ये हरकतें कुछ बच्चों की है। सवि बहाना बनाकर ईशान को भोसले इंस्टीट्यूट ले आएगी और उतरते हुए बता देगी कि पत्थर उसने ही फेंका था, क्योंकि वह एग्जाम के लिए लेट नहीं हो सकती थी। इसे देख ईशान गुस्से में आ जाता है और सवि की जेब में गुलेल को देख लेता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article