Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 27th June Episode Spoiler Alert: आयशा सिंह और नील भट्ट स्टारर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की कहानी में समय के साथ और भी दिलचस्प होती चली जा रही है। नील भट्ट (Neil Bhatt) और आयशा सिंह (Ayesha Singh) की उम्दा जोड़ी ने सभी को बांधकर रखा है। सीरियल के पिछले एपिसोड में दिखाया जाता है कि विराट प्लेन पर अपना कब्जा कर लेता है। इसी दौरान सत्या सई दे वादा मांगेगा की बाहर निकलकर वो विराट से खुशी-खुशी शादी कर लेगी।
विराट संग शादी करेगी सई
सीरियल की शुरुआत में देखने को मिलेगा की सई बेहोश हो जाएगी और सपना देखने लगेगी। सपने में सई देखती है कि वो विराट के साथ शादी के सपने देख रही होती है। इसी के साथ वो अपनी हल्दी, मेहंदी और वरमाला के सपने भी देखती है। सई सपने में अपनी और विराट की पूरे परिवार को हसी खुशी देखती है। इसी दौरान विराट सई को वापिस होश में लाने की कोशिश करता हुए नजर आएगा।
सई-विराट का होगा मिलन
आयशा सिंह स्टारर सीरियल में आगे दिखाया जाता है कि सई विराट को जाने के लिए कहेगी। सई कहेगी कि हमारे बच्चे हमारा इंतजार कर रहे हैं। हम दोनों नहीं मर सकते हैं। इसी दौरान विराट सई को शांत कराता है और पुरानी यादों की दोहराने लगता है। विराट सई के साथ बॉम्ब स्क्वाड टीम का इंतजार करेगा। लेकिन दोनों को बचाने वहां कोई भी नहीं आएगा।
विराट-सई की होगी मौत
सीरियल में आगे देखने को मिलेगा की विराट सई के साथ आखरी वक्त बिताने के लिए उसी के साथ रहता है। इसी दौरान वो देखता है कि बॉम्ब फटने में कुछ ही समय रह गया है। वो सई को बोलता है कि इस आखरी पल में हम गले लग सकते हैं। विराट सई को हाथों का सहारा देकर उठता है और गले लगता है, लेकिन तभी बॉम्ब फट जाता है।
