टीवी मसाला

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 22th June Episode Spoiler Alert: चव्हाण खानदान को टॉर्चर करेंगे आतंकी, सई की शादी का बनाएंगे मजाक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 22, 2023, 09:33 AM IST

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 22th June Episode Spoiler Alert: स्टार प्लस के सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में इन दिनों हाई वॉल्ट्ज ड्रामा देखने को मिल रहा है। सीरियल में आज आतंकी चव्हाण परिवार को बुरी तरह टार्चर करेगा। वहीं दूसरी तरफ आतंकी सई की शादीशुदा जिंदगी का मजाक बनाएंगे।

Image

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 22th June Episode Spoiler Alert: स्टार प्लस के सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में इन दिनों हाई वॉल्ट्ज ड्रामा देखने को मिल रहा है। सीरियल में आज आतंकी चव्हाण परिवार को बुरी तरह टॉर्चरकरेगा। वहीं दूसरी तरफ आतंकी सई की शादीशुदा जिंदगी का मजाक बनाएंगे।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 22th June Episode Spoiler Alert: आयशा सिंह और नील भट्ट स्टारर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की कहानी में समय के साथ और भी दिलचस्प होती चली जा रही है। नील भट्ट (Neil Bhatt) और आयशा सिंह (Ayesha Singh) की उम्दा जोड़ी ने सभी को बांधकर रखा है। सीरियल के पिछले एपिसोड में दिखाया जाता है कि सवी अपनी जान दांव पर लगाकर वीनू को प्लेन से बाहर भेज देती है। वहीं दूसरी तरफ आतंकी सई को सत्या या विराट में से किसी एक को गोली मारने के लिए कहते हैं।

प्लेन में दाखिल होगा विराट

सीरियल की शुरुआत में दिखाया जाएगा की विराट सभी को बचाने के लिए प्लेन के अंदर आ जाएगा, जिसे देख सई तेज-तेज रोने लगती है। इसी दौरान भीमा आतंकी विराट के सर पर बंदूक तान देगा, लेकिन विराट उसे रमाकांत भाउ को मारने की धमकी देता है। इन सब को देख अश्विनी गोली लगने के कारण बेहोश हो जाती है। वहीं सत्या और सई अश्विनी की मदद करते हैं। अपनी मां की हालत देख विराट बावला हो जाता है।

चव्हाण खानदान को टार्चर करेंगे आतंकी

आयशा सिंह स्टारर सीरियल में आगे दिखाया जाएगा की अश्विनी को गोली लगने के कारण कमजोरी आ जाती है। सत्या सभी से पानी मांगता है लेकिन कोई मदद नहीं करता, क्यूंकि आतंकी ऐसा करने से मना कर देते हैं। आतंकी काकू को पानी लाने के लिए कहते हैं और उनसे जमीन पर पड़े खाने को साफ करने के लिए कहते हैं। तभी भीमा काकू के हाथ बांध देता है और मुंह से खाना साफ करने को कहता है, जिसे देख अश्विनी पानी पिने से मना कर देती है। इसी दौरान काकू अश्विनी के लिए नीचे पड़ा खाना खा लेती है।

अश्विनी बताएगी विराट को सचाई

अश्विनी विराट को कहती है कि पाखी का घर बसाने के लिए मैंने सई को सत्या के साथ शादी करने के लिए मजबूर किया था। वहीं दूसरी तरफ आतंकी सई पर एक बार फिर बंदूक तान देते हैं। इसी के साथ वो सई, सत्या और विराट का मजाक बनाते हैं। आतंकी सई से पूछते हैं की तुझे कौन ज्यादा प्यारा है पहला या दूसरा पति।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article