Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 20June Episode Spoiler Alert: आयशा सिंह और नील भट्ट स्टारर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की कहानी में समय के साथ और भी दिलचस्प होती चली जा रही है। नील भट्ट (Neil Bhatt) और आयशा सिंह (Ayesha Singh) की उम्दा जोड़ी ने सभी को बांधकर रखा है। सीरियल के पिछले एपिसोड में दिखाया जाता है कि भीमा सई और चव्हाण परिवार सवार प्लेन को हाईजैक कर लेता है। इसी के साथ वो विराट सभी को बचाने के लिए प्लान बनाता है।
सई भेजेगी विराट को मैसेज
सीरियल की शुरुआत में दिखाया जाता है की आतंकी सई को गन पॉइंट पर रख लेते हैं। इसी के साथ वो विराट को जान से मारने का प्लान भी बनाते हैं। सई चालाकी से विराट को आतंकियों के प्लान के बारें में सबकुछ बता देगी। विराट होमेमिनस्ट्री पहुंच कर रमाकांत और पैसे लेकर एयरपोर्ट की तरफ निकल जाता है। वहीं दूसरी तरफ इन सब काकू की तबियत खराब होने लगती है। इसी बीच विराट आंतकियों को पहले 10 लोगों को छोड़ने के लिए कहता है।
अश्विनी पर आग बबूला होंगे आतंकी
सीरियल में आगे दिखाया जाएगा की सई सभी घरवालों को मैसेज लिखकर देती है की कोई भी इन आतंकियों अपने बारें में ना बताएं। इसी के साथ वो अश्विनी को वीनू और सवी को छुपाने भेज देती है। वहीं दूसरी तरफ सभी पैसेंजर को जैसे ही विराट की मांग में पता चलता है वहां हल्ला होने लग जाता है। इन सब को सई चिलाकर सभी से कहती है की पहले बच्चों को बाहर भेजा जाए। इस दौरान काकू अश्विनी को वीनू और सवी को लाने के लिए कहती है। अश्विनी को बच्चों के साथ देख आतंकी गुस्सा हो जाता है और गोली चला देता है।
