टीवी मसाला

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Latest Spoiler: सवि की वजह से विराट और सई में बढ़ेगी नजदीकियां, पाखी चलेगी बड़ी चाल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 19, 2022, 03:08 PM IST

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 19 November 2022 latest upcoming episode: गुम है किसी के प्यार में इन दिनों धमाकेदार ट्रैक चल रहा है। पाखी के मन में विराट को खोने का डर है, इसलिए वो चाहती हैं कि सई उनकी खुशहाल जिंदगी से दूर हो जाए। अपकमिंग एपिसोड में आएगा मजेदार ट्विस्ट।

Image

Ghum hai kisse kai pyaar mein (credit pic: instagram)

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 19 November 2022 latest upcoming episode: स्टार प्लस के शो में 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में धमाकेदार ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलने वाला है। इन दिनों पाखी, विराट और सई के बीच दिलचस्प ट्रैक चल रहा है। टीआरपी की लिस्ट में ये शो सबसे टॉप पर है। छवन निवास में सवि की वजह से विराट और सई रहेंगे एक साथ। सई और विराट के साथ आने से च्वहाण परिवार में कोई भी खुश नहीं है। वहीं, विराट को इस बात से दिक्कत होती है कि हर कोई उसे अपनी बेटी सवि से दूर करना चाहता है।

शो में जहां पाखी विराट को समझाने की कोशिश करती हैं कि सवि की वजह से तुम दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगे। लेकिन वो पूरी बात बिना सुने ही पाखी पर चिल्लाने लगता है। पाखी का ये डर देखकर सई कहती हैं कि मैं कभी भी तुम्हारें और विराट के बीच में नहीं आऊंगी। जबकि विराट इस समय सिर्फ अपनी बेटी के बारे में सोच रहा है।

विराट कराएगा सई का स्कूल में एडमिशन

इस दौरान विराट सवि को एडमिशन लेटर देता हैं, जिसके देखने के बाद सई हैरान हो जाती हैं। उसे लगता है कि वो विराट से बेहतर सवि की परवरिश कर सकती हैं।अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंग विराट सवि को एडमिशन के लिए स्कूल लेकर जाएंगा। एडमिशन के दौरान सवि सभी सवालों का सही जवाब देती हैं, ये देखकर विराट काफी हैरान रह जाता है और बहुत खुश भी होगा। उसे लगता है कि सई ने सवि को अच्छी शिक्षा दी है। विराट के इस कदम से पाखी बिल्कुल भी खुश नहीं है। पाखी विराट और सई की बढ़ती नजदीकियां देखकर परेशान हो जाती हैं। वो हर किमत पर चाहती हैं सई और विराट में दूरी आ जाए। ऐसे में दोनों को अलग करने के लिए पाखी क्या कदम उठाएगी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article