Ghum Hai Kisi key Pyaar Meiin Spoiler Alert Episode 09 December 2022: स्टार प्लस का पॉपुलर शो 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisi key Pyaar Meiin) हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। शो में सई की वजह से पाखी और विराट के रिश्ते में लगातार दूरियां आती जा रही है। दोनों के बीच में लगातार छोटी- छोटी बातों को लेकर झगड़ा हो रहा है। पाखी के इस बर्ताव से विराट काफी परेशान है। शो के अपकमिंग एपिसोड में पेरेंट्स और बच्चों को साथ में पिकनिक पर जाना है। इस बात को लेकर भी पाखी और विराट के बीच में फिर से झगड़ा होता है। विराट पाखी से कहता है कि वो नहीं चाहता है कि पाखी इस पिकनिक में जाए, ताकि कोई और परेशानी हो। हालांकि पाखी विराट से कहती हैं मैं जानती हूं कि तुम क्यों नहीं चाहते हो कि मैं जाऊ, क्योंकि तुम्हारी जिंदगी में सई सबसे ज्यादा जरूरी है।
शो के अपकमिंग ट्रैक में विराट, सई और पाखी साथ में दोनों बच्चों के साथ पिकनिक पर जाते है। पिकनिक से वापस लौटते समय बस पंचर हो जाएगी और अपना बैलेंस खो देती है। इस दौरान सई और विराट सभी बच्चे और उनके माता - पिता को बाहर सुरक्षित निकाल लेते हैं। लेकिन आखिरी में पाखी, सई और विराट बच जाते हैं। अपकमिंग ट्रैक विराट पाखी या सई में से किसी एक की जान बचा सकता है। किसकी जान बचाएगा विराट?
किसकी जान बचाएगा विराट
शो में आएगा डेथ का क्लाइमेक्स। इस दौरान पाखी विराट को अपना वादा याद दिलाते हुए कहती हैं कि तुमने कहा था कुछ भी होगा तुम मुझे चुनोगे। धर्म संकट में फंसेगा विराट। उस समझ नहीं आएगा कि वो किसे चुने। वो दोनों को ही नहीं खोना चाहता है। इस दौरान सई कुछ नहीं बोलती हैं वो बस विराट की तरफ देखकर रोते हुए नजर आएगी।
