टीवी मसाला

GHKKPM Upcoming Twist: ईशान बनेगा सवि की ढाल, शो में आएगा धमाकेदार ट्विस्ट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Aug 25, 2023, 01:02 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Upcoming Twist: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट लेकर आने वाले है। एक तरफ जहां कॉलेज में ईशा के आने से ईशान काफी परेशान है। तो दूसरी तरफ वो सवि की ढाल बनकर उसकी जान बचाने के लिए पहुंचेगा।

Image

GHKKPM Spoiler (credit pic: instagram)

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Upcoming Twist: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में भाविका शर्मा (Bhavika Sharma) और शक्ति अरोड़ा (Shakti Arora) की जोड़ी दर्शकों को पसंद आ रही है। मेकर्स शो को टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रखने के लिए आए दिन नए ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आते हैं। ईशान एक तरफ अपनी मां ईशा के दोबारा वापस आने से काफी परेशान है। वो नहीं चाहता है कि उसकी मां उसकी लाइफ में वापस आए। वो उनसे नफरत करता है।

भोसले कॉलेज में इंस्पेक्शन के लिए ईशा मैम आती है। ईशान कहता है कि आप इंस्पेक्शन ऑफिसर नहीं हो सकती हैं। आप यहां से चले जाओ। हालांकि ईशा मैम जाने से मना कर देती है। वो कहती हैं कि मैं अपना काम करके ही जाऊंगी।

ईशान की अपनी मां से होगी तकरार

ईशा मैम अपने बेटे की क्लास में जाकर बैठ जाती है। ईशान उन्हें इस क्लास से जाने के लिए कहता है। हालांकि ईशा जाने से मना कर देती है। वो क्लास अटेंड करने के बाद कहती हैं कि मुझे तुम पर गर्व है। दूसरी तरफ अक्का साहिब सोचती हैं कि वो सवि का इस्तेमाल कर ईशान और ईशा में दूरी बढ़ाने का काम करेगी। वो ईशान के मन में उसकी मां के खिलाफ जहर भरती है। शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि गुडे सवि पर हमला करेंगे। ईशान सवि को बचान के लिए पहुंचेगा।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article