Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Spoiler Alert: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है। विराट सई को रैली की भीड़ में सबके सामने शादी के लिए प्रपोज करता है। विराट और सई का वीडियो वायरल हो जाता है। पूरा चौव्हाण परिवार न्यूज में विराट और सई को देखकर हैरान हो जाता है। घर के सभी सदस्य विराट से नाराज होते हैं कि वो पाखी को छोड़कर अपनी एक्स वाइफ के पास वापस जा रहा है। विराट की इस हरकत के बाद उसकी मां सारे रिश्ते तोड़ने की धमकी देती हैं।
घर में विराट के इस कदम से सिर्फ भवानी खुश होती है। वो विराट को हौसला देती है। विराट पाखी से तलाक लेता है। पाखी इस बात से काफी दुखी होती है और अपने बेटे विनायक के नाम लेटर लिखती हैं। विनायक को पता चल जाएगा कि विराट उसकी मां को तलाक देकर डॉक्टर आंटी से शादी करना चाहता है।
विनायक के मन में भरेगी विराट के लिए नफरत
विराट के इस कदम से उसका पूरा परिवार बर्बाद हो जाएगा। विनायक विराट को सबसे घटिया पापा होने के टैग देगा। वो विराट से नफरत करने लगेगा। इतना ही नहीं अपनी मां के बिना वो इस घर में भी रहने से मना कर देता है। विनायक कहेगा कि मैं अपनी मां के साथ रहूंगा। आपने मेरी मां को सबसे ज्यादा दुख दिए हैं। शो के अपकमिंग एपिसोड में सई फैसला करता है कि वो विराट को भूलाकर किसी और से शादी करेगी।
सई विराट से कहती हैं कि वो कभी भी उससे शादी नहीं करेगी। वो आगे कहती हैं कि मुझे अब अपनी जिंदगी में आगे बढ़ जाना चाहिए। मैं जानती हूं कि मैंने तुमसे कभी प्यार किया था। लेकिन वो मेरा गुजरा हुआ कल था विराट चौव्हाण। मैं अपने बेटे वीणू को तो अपने पास नहीं रख सकती हूं। लेकिन तुम से तो दूर जा सकती हूं।
