टीवी मसाला

GHKKPM Spoiler : सई को लेकर पजेसिव हुआ सत्या, विराट को दिखाया तेवर

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 19, 2023, 01:29 PM IST

Ghum Hai kisi Ke Pyaar Mein Spoiler: गुम है किसी के प्यार में विराट ये बर्दाशत नहीं कर पाता है कि सई ने सत्या के लिए व्रत रखा है। वो नशे की हालत में सई का व्रत तोड़ता है। सत्या विराट को इस हालत में देखकर भड़क जाता है। सत्या और विराट के बीच में जमकर झगड़ होता है।

Image

Ghum Hai kisi Ke Pyaar Mein (credit pic: instagram)

Ghum Hai kisi Ke Pyaar Mein Spoiler: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आने वाले हैं। सई सत्या के लिए वट सावित्री का व्रत रखती हैं। लेकिन वो पूजा के लिए विनायक की दी हुई साड़ी पहनती हैं। इस बात से सत्या काफी दुखी होता है। अंबा सई को खरी-खोटी सुनाते हुए कहती हैं कि आज के दिन अपने पति की दी हुई साड़ी पहनना चाहिए। सई कहती हैं ये साड़ी मुझे विनायक ने दी है।

सत्या कहता है कोई बात नहीं अगर सई ने विनायक की दी हुई साड़ी पहनी हैं। सई बाकी औरतों के साथ वट सावित्री की पूजा करती हैं। वट सावित्री की पूजा के दौरान सई सत्या की जगह विराट का नाम लेती है। सत्या सई के मुंह से विराट का नाम सुनकर दुखी हो जाता है। सत्या इस बात से दुखी होता है कि सई आज भी विराट को पसंद करती हैं। उसके लिए ये शादी बस नाम का रिश्ता है। सत्या सई से अपने प्यार का इजहार करना चाहता है। वो नहीं चाहता है कि सई उससे दूर हो जाए। एक फिर प्यार में उसकी हार हो।

विराट तोड़ेगा सई का व्रत

घरवाले सत्या को दुखी देखकर परेशान होते हैं। अंबा कहती हैं एक बार सई ने विराट के लिए मेरे बेटे का दिल तोड़ दिया है। अंबा घरवालों के साथ प्लान बनाती हैं कि सत्या और सई को हनीमून पर भेजना चाहिए। शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि विराट सई को रेस्टोरेंट में लेकर जाते हैं। वो सई से कहता हैं कि तुमने ये सब क्या कर दिया। तुम्हारी वजह से हम दोनों अलग हो गए हैं।

नशे की हालत में विराट सई से अपने दिल का हाल बयान करती है। विराट को इस हालत में देखकर सई काफी इमोशनल हो जाती है। विराट नशे की हालत में सई को खाना खिलाता है और उसका व्रत तक तोड़ता है। विराट की इस हरकत को देखने के बाद सत्या अपना आपा खो देता है।

प्रियंका झा
प्रियंका झा author

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अन... और देखें

End of Article