टीवी मसाला

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Spoiler: सत्या की होगी मौत! एक बार फिर विराट और सई होंगे साथ

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 25, 2023, 12:57 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Spoiler: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में मेकर्स जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आने वाले हैं। सत्या और विराट नशे की हालत में एक-दूसरे के सामने सई के लिए अपने प्यार का इजहार करते हैं। दोनों सई से मिलने के लिए नशे की हालत में जाने का फैसला करते हैं।

Image

Ghum Hai kisi Ke Pyaar Mein spoiler (credit pic: instagram)

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Spoiler: ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma), नील भट्ट (Neil Bhatt) और हर्षद अरोड़ा (Harshad Arora) का शो गुम है किसी के प्यार में टीआरपी की लिस्ट पर टॉप पर रहता है। शो में मेकर्स जल्द लीप लाने वाले हैं। गुम है किसी के प्यार का आज का एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है। सत्या और विराट शराब के नशे में एक- दूसरे से अपने दिल की बात कहेंगे। विराट सत्या से पूछता है कि क्या तुम सई को मेरे लिए छोड़ सकते हो। सत्या विराट से कहता है कि सई तो मेरी पत्नी हैं और मेरे साथ रहेगी। मैं उससे बहुत प्यार करता हूं।

विराट सत्या से कहता है तूने तो कहा था कि तेरी और सई की शादी मजबूरी में हुई थी। वहीं, अंबा के डांस को लोगों से खूब सराहना मिली। अंबा और उसका परिवार इस बात से बेहद खुश होता है। पहली बार लोगों ने उनके डांस को इतनी इज्जत मिली। हर कोई सई की तारीफ करता है। अंबा सबके सामने अपनी गलती मानती है और कहती हैं कि मैं सई के बारे में बहुत गलत थीं। उसे हम सब की बहुत चिंता है।

सत्या का हुआ एक्सीडेंट

वहीं, सत्या और विराट नशे की हालत में गाड़ी चलाते हैं। सत्या ड्राइव करता है और विराट उसके साथ बैठ होता है। गाड़ी में भी सत्या और विराट सई के बारे में ही बात करते हैं। सवि अपने सत्या को कॉल करती हैं लेकिन दोनों फोन नहीं उठाते हैं। सत्या के घर नहीं पहुंचने से अंबा बहुत परेशान हो जाती है।

सई को अस्पताल से कॉल से आता है कि सत्या का एक्सीडेंट हो गया है। सत्या के एक्सीडेंट की खबर सुनकर सई और पूरा परिवार हैरान हो जाता है। सत्या की हालत काफी नाजुक होती है। अंबा सत्या की इस हालत के लिए विराट को जिम्मेदारी ठहराती है। वो कहती हैं मैं विराट चौव्हाण के खिलाफ पुलिस केस करूंंगी। क्या सत्या की हो जाएगी मौत।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article