टीवी मसाला

GHKKPM Twist: सवि के लिए ईशान उठाएगा किरण पर हाथ, शो में आएगा धमाकेदार ट्विस्ट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Aug 7, 2023, 12:00 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Upcoming Twist: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में सवि और ईशान की कहानी दर्शकों को पसंद आ रही हैं। सवि और ईशान में अभी नोकझोंक चल रही हैं। ईशान सवि से नफरत करता है क्योंकि ईशा उसे अपनी बेटी मानती हैं। लेकिन शो में जल्द दोनों की दोस्ती हो जाएगी।

Image

GHKKPM Spoiler (credit pic: instagram)

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Upcoming Twist: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं। शो में 20 साल का जेनरशन का लीप आ गया है। शो में सई और विराट की बेटी सवि के बारे में दिखाया जा रहा है। सवि अपने सपनों को पूरा करने के लिए घर से भागकर पुणे आ गई है। सवि आईएएस अफ्सर बनने के लिए भोसले इंस्टीयूट में एडमिशन लेती हैं। ईशान के तमाम कोशिशों के बावजूद सवि का एडमिशन हो जाता है।

इसमें ईशा मैम उसकी मदद करती हैं। ईशान को इस बात का गुस्सा आता है कि उसकी मां सवि को अपनी बेटी की तरह मानती हैं। ईशान ईशा से नफरत करता है। इधर सवि कॉलेज में एडमिशन मिलने से बहुत खुश होती है।

सीनियर्स करेंगे सवि का जीना मुश्किल

सवि का कॉलेज में पहला दिन बिल्कुल अच्छा नहीं रहता है। सीनयर्स उससे दोस्ती करने के बहाने एक कमर में बंद कर देते हैं। सवि कमरे में बंद हो जाती हैं और मदद मांगती है। सवि को बचाने के लिए ईशान पहुंचता है। ईशान को बुरा लगता है कि सवि के साथ कॉलेज के पहले दिन ऐसा हो गया। उसे सवि की चिंता होती है। वहीं, कॉलेज के सीनयर्स को डर सताता है कि कहीं सवि उसकी शिकायत न कर दें। लेकिन सवि ऐसा कुछ नहीं करेगी। शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि यशवंत शांंतनु से ईशा को तलाक देने के लिए कहेगा। ये देखना दिलचस्प होगा कि शांतनु क्या फैसला लेता है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article