टीवी मसाला

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Spoiler: ईशा करेगी अक्का साहिब -यशवंत राव के काली करतूतों का पर्दाफाश, ईशान को लगेगा झटका

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Aug 27, 2023, 01:38 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Spoiler: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में ईशा अपने बेटे के सामने अक्का साहिब और यशवंत राव का असली चेहरा सामने लाने का फैसला करती हैं। वो चाहती हैं कि ईशान के सामने उसके दुश्मनों का पर्दाफाश हो। क्या ईशा अपने इस मकसद में कामयाब होगी।

Image

GHKKPM Spoiler (credit pic: instagram)

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Spoiler: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं। ईशा के भोसले कॉलेज में आने से ईशान काफी परेशान है। हालांकि ईशा ने ईशान से साफ-साफ कह दिया है कि वो अपना काम करने आई है। ईशा के आने से अक्का साहिब और यशवंत राव बिल्कुल खुश नहीं हैं। वो चाहते हैं कि ईशा नाम की मुसीबत उनकी जिंदगी से हमेशा चली जाए। दोनों मिलकर शांतनु और ईशा का तलाक करने का फैसला लेते हैं।

अक्का साहिब ईशा को उसकी जगह दिखाने के लिए कॉलेज में आती हैं। वो सवि का सामने ईशा से कहती हैं कि तुम बहुत आगे निकल चुकी हूं। लेकिन आज भी भोसले सरनेम लगाती हो। अक्का साहिब ईशा को ताने देती है। ईशा भी अक्का साहिब को जवाब देने से नहीं चूकती हैं। दोनों के बीच में चल रहे तनाव को सवि कम करने की कोशिश करती हैं।

ईशा करेगी अक्का साहिब और यशवंत का पर्दाफाश

शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि ईशा को इंस्पेक्शन के दौरान यशवंत राव के पैसों के फ्रॉड के बारे में पता चलेगा। ईशा अक्का साहिब को बताती है कि कॉलेज के पैसों के साथ जो धोखाधड़ी हो रही है। उसका खुलासा जल्द करके रहूंगी। मैं अपने बेटे के सामने आप दोनों का असली चेहरा लेकर आऊंगी। ईशा सवि के साथ मिलकर यशवंत और अक्का साहिब के खिलाफ सबूत जुटाती हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article