Bigg Boss Ott 2 भले ही खत्म हो गया है। लेकिन फैंस के बीच कंटेस्टेंट्स की पॉपुलैरिटी बढ़ती ही जा रही हैं। शो के विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने अपनी खास दोस्त मनीषा रानी (Manisha Rani) को वीडियो कॉल किया था। वीडियो में एल्विश मनीषा से पूछते हैं कि क्या तुम्हारा टोनी कक्कड़ के साथ कुछ चल रहा है। मनीषा रानी मजाकियां अंदाज में जवाब देती हैं। एल्विश का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मनीषा पहले कॉल उठा नहीं पाती है।
एल्विश शिकायत करते हैं कि तुम्हारे पास तो मेरे लिए टाइम नहीं है। एल्विश पूछते हैं कि तुम्हें याद हैं मैंने तूने और फुकरा इंसान ने वेब सीरीज बनाने का प्लान किया था। उस वेबसीरीज के बारे में कुछ सोचा। अब तुम्हारी फीस भी बढ़ गई होगी। अब तुम स्टार बन गई हो। तू इस वक्त कहां है। क्या तू रिक्शा में है?
क्या टोनी कक्कड़ को डेट कर रही हैं मनीषा
मनीषा कहती हैं कि मैं कभी भी नहीं भूल सकती हूं। सितंबर पर प्लान करते हैं क्योंकि अभी तो मेरा टोनी कक्कड़ के साथ म्यूजिक एल्बम के लिए शूटिंग चल रहा है। एल्विश मनीषा से पूछते हैं कि तेरा टोनी कक्कड़ के साथ कुछ चल रहा है। मनीषा कहती हैं कि आपको लगता है कि आपके अलावा किसी और को आंख उठाकर देखेंगी भी। एल्विश फिर पूछते हैं कि तेरा सच में कुछ नहीं चल रहा है। मनीषा कहती हैं कि नहीं बाबू हम आपको छोड़ के किसी और को देखें तो बताओ।
