टीवी मसाला

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Latest Spoiler: सई की गलती डालेगी सवि और विनायक की जान खतरे में, पाखी ने निकालीं भड़ास

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 10, 2023, 12:11 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Full Episode 10th March 2023: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में धमाकेदार ट्विस्ट और टर्न्स आने वाले हैं। शो में सई और विराट के बच्चे सवि और विनायक की जान को खतरा है। क्या सई की एक गलती होली के जश्न को फीका कर देगी?

Image

ghum hai kisi ke pyaar mein (credit pic: instagram)

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Full Episode 10th March 2023: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) होली स्पेशल एपिसोड चल रहा है। चौहान परिवार में धूमधाम से होली का त्योहार मनाया जा रहा है। नशे में विराट की हरकते देखकर पाखी को जलन हो रही है। विराट नशे की हालत में सई को अपनी पत्नी मानता है। दोनों के बीच की क्यूट नोकझोंक दर्शकों को काफी पसंद आ रही हैं। विराट घरवालों के सामने सई के साथ जमकर डांस करता है। इतना ही नहीं वो सई को रंग लगाने के लिए कहता है। सई विराट को गुलाल लगाती हैं।

इसके बाद विराट गुलाल से सई की मांग भर देता है। ये सब देखकर जहां भवानी देवी बहुत खुश होती है तो पाखी और अश्विनी की आंखों में आंसू होते हैं। पाखी को लगता है कि विराट सई को अपनी पत्नी मानता है। इस घर में उसकी कोई जरूरत नहीं है। भांग के नशे में विराट सई के साथ दोबारा गृह प्रवेश करता है। इसी के साथ वो सई के साथ घर में पहली रसोई की रस्म को भी पूरा करता है।

विराट ने भरी सई की मांग

होली के जश्न में अजय कांबले रंग में भंग डालने का काम करेगा। अजय ने विनायक के स्पीकर में बम फिट किया हुआ है। शो के अपकमिंग एपिसोड में सई और विराट के दोनों बच्चे सवि और विनायक को गुंडा अजय किडनैप कर लेगा। वो सई के लिए नोट लिखकर जाता है, जिसमें लिखा होता है कि मैंने कहा था न तुम से बदला लेकर रहूंगा। विराट और सई की जान अपने बच्चों में बस्ती है। विनायक और सवि के किडनैपिंग के बार में जानकर पाखी सई को खरी- खोटी सुनाती हैं। वो कहती हैं कि तुम एक बुरी मां हो। तुम्हारी वजह से सवि और विनायक की जान खतरे में है। अब विराट और सई अपने बच्चों को कैसे बचाएंगे।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article