GHKKPM Twitter Review: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। शो में सई, विराट और पाखी की लव स्टोरी दर्शकों को खूब पसंद आ रही हैं। शो में अब डॉक्टर सत्या की एंट्री ने एंटरटेनमेंट का डोज बढ़ा दिया है। हर्षद अरोड़ा (Harshad Arora) डॉक्टर सत्या के रोल में दर्शकों को काफी पसंद है। जहां एक तरफ विराट सई के साथ अपनी जिंदगी आगे बढ़ाना चाहता है। वहीं, फैंस चाहते हैं कि सत्या और सई को प्यार हो जाए। दोनों की केमिस्ट्र दर्शकों को बेहद पसंद है। सत्या और सई का वीडियो ट्विटर पर वायरल हो रहा है जिसमें दोनों पहले प्यार के बारे में बात कर रहे हैं । फैंस को दोनों ने कुछ कुछ होता है के शाहरुख खान और काजोल की याद दिला दी।
पहली बार सत्या और सई एक- दूसरे से दिल से बात करते हैं। सत्या और सई घायल पुलिसकर्मियों को बचाने के मिशन पर गए होते हैं। तभी सई सत्या से उसकी लव स्टोरी के बारे में पूछती हैं। सत्या बताता है कि मैं एक लड़की से बेहद प्यार करता था। उस लड़की ने आत्महत्या कर ली थी क्योंकि उसके पिता हमारी शादी के लिए राजी नहीं थे। सत्या की इस हंसी के पीछे उसका टूटा हुआ दिल है। सत्या और सई दोनों अपने पहले प्यार को भूला नहीं पाए हैं।
सई -सत्या को देख फैंस को याद आए शाहरुख-काजोल
सत्या और सई साथ में कहते हैं कि सच्चा प्यार को लाइफ में एक बार होता है। सत्या और सई का ये सीन यूजर्स को कुछ कुछ होता है कि शाहरुख और काजोल की याद दिलाता है। फैंस चाहते हैं मेकर्स दोनों की लव स्टोरी का ट्रैक दिखाए। फैंस हर्षद और आयशा सिंह की एक्टिंग की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
शो के अपकमिंग ट्रैक में विराट सई से अपने दिल की बात कहता है। विराट का प्रपोजल पाखी सुन लेती हैं क्योंकि विराट का फोन ऑन रहता है। इस बात को सुनने के बाद पाखी का दिल टूट जाएगा। सई विराट के प्रपोजल को एक्सेप्ट नहीं करती हैं।
