टीवी मसाला

GHKKPM: विराट को गुंडा समझकर सई ने की जमकर पिटाई, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने ली मौज

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 4, 2023, 12:14 PM IST

टीवी शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) विराट और सई के बीच की क्यूट नोकझोंक को देखना का इंतजार फैंस बेसब्री से करते हैं। शो में विराट और सई का एक सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूजर्स वीडियो पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

Image

GHKKPM (Credit pic: social media)

स्टार प्लस का मोस्ट पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। शो में आयशा सिंह (Ayesha Singh), नील भट्ट (Neil Bhatt) और ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) लीड रोल प्ले कर रहे हैं। शो में तीनों के बीच का लव एंगल दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। लेकिन फैंस उस समय निराश हो जाते हैं जब मेकर्स ट्विस्ट के लिए सई और विराट को अलग करते हैं। शो के अपकमिंग एपिसोड में एक बार फिर सैयराट के बीच क्यूट नोकझोंक दिखाई जाएगी। सई और विराट के बीच के रोमांटिक मोमेंट्स का दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं। शो के अपकमिंग एपिसोड में सई कांबले को थप्पड़ मार देती हैं और वो कहता है कि मैं तुमसे इसका बदला लेकर रहूंगा।

विराट को सई की काफी चिंता होती है। इसीलिए वो फैसला करता है कि सई की सुरक्षा करेगा। सई को सुरक्षित रखने के लिए वो उस पर नजर रखता है। सई को बार- बार लगता है कि कोई उसका पीछा कर रहा है। वो कोई और नहीं विराट होता है।

सई ने की डंडे से विराट की जमकर पिटाई

विराट हर जगह कंबल ओढ़कर सई का पीछा करता है ताकि उसे कोई पहचान न पाए। सई को लगता है कि ये कोई गुंडा है जो उसे नुकसान पहुंचाना चाहता है। वो डंडा छीनकर कंबल में छिप आदमी को पीटने लगती है। सोशल मीडिया पर विराट का डंडे से पिटने वाला सीन ट्रेंड हो रहा है। यूजर्स इस क्लिप पर रिएक्शन्स दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, शेरनी सई गुंडे विराट से मिली। मुझे ये सीन काफी पसंद आया। दूसरे यूजर ने लिखा, क्या धोया है सई ने विराट को मजा आ गया। कल डायलॉग से धोया और आज डंडे से धोया। तीसरे यूजर ने लिखा, आई लव सई पिटाई सीन और जोर से सई आज तक इससे ज्यादा अच्छा सीन कभी नहीं हुआ।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article