Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Latest Spoiler: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में इमोशनल ट्रैक चल रहा है। आज के एपिसोड में सई और सत्या की शादी हो गई। विराट सई को सत्या से शादी करने के लिए खरी-खोटी सुनाता है। इतना ही नहीं विराट सत्या को मारने के लिए आगे बढ़ता है। लेकिन सई बीच में आ जाती हैं और कहती हैं तुम आज से मेरे परिवार से दूर रहोगे। मैं अब सई सत्या अधिकारी बन गई हूं। सई की बाते सुनकर विराट का दिल टूट जाता है। वो कहता है सही कहा तुमने। तुम वो लड़की नहीं हो जिससे मैंने दीवानों की तरह प्यार किया था।
विराट शादी के मंडप से चला जाता है। इधर सत्या की मां अंबा शादी में हुए ड्रामे से काफी परेशान होती है। वो घर के बाहर चौव्हाण परिवार के लोगों के आने पर पांबदी लगा देती है। पाखी काकू और बाकी घरवालों को बताती हैं कि सई ने सत्या से शादी कर ली है। काकू को इस बात का भरोसा नहीं होता है। पाखी काकू को खरी- खोटी सुनाते हुए कहती हैं कि आप मेरा घर तोड़ना चाहती थी। आपकी सारी उम्मीदों पर सई ने पानी फेर दिया।
विराट करेगा सई का अंतिम संस्कार
सत्या सई से कहता है कि तुम एक स्ट्रांग लड़की हो। मैं तुम्हारा हर हालत में साथ दूंगा। दूसरी तरफ विराट घर में नशे की हालत में आता है और कहता है कि आज से इस घर में सई का नाम कोई नहीं लेगा। विराट पंडित से कहता है कि सई के अंतिम संस्कार की पूजा करवानी है। घरवाले विराट की हालत देखकर हैरान हो जाते हैं।
नशे की हालत में विराट सई की तस्वीर लाने के लिए सीढ़ियों पर चढ़ता है और वो फिसल जाता है। विराट सीढ़ियों से गिर जाता और उसके माथे से खून बहने लगते हैं। विराट की इस हालत का जिम्मेदार परिवार वाले सई को मानेंगे।
